Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बीज बदलाव हेतु एक मोटरसाईकिल रैली का किया शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)इण्डियन पोटाश लिमिटेड रोहाना कलां द्वारा बीज बदलाव हेतु एक मोटरसाईकिल रैली निकाली गयी जिसका शुभारम्भ उप गन्ना आयुक्त, सहारनपुर ओमप्रकाश सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
प्रधान प्रबन्धक कुलदीप सिंह व विभागाध्यक्ष (गन्ना) यतेन्द्र पंवार द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली निकालने का उद्देश्य कृषकों को सीओ-०२३८ की बुवाई न करके उसके स्थान पर नई प्रजातियों जैसे-सीओ-०११८, सीओएस-१३२३५, सीओएलके-१४२०१ तथा सीओ-१५०२३ की बुवाई करने के लिए जागरूक करना है।
रैली का नेतृत्व विनोद कुमार ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, रोहाना कलां, शशिप्रकाश सचिव प्रभारी रोहाना कलां, द्वारा किया गया। रैली में कुलदीप पुण्डीर, विक्रान्त चौधरी, अविनाश त्यागी, लक्ष्मण सिंह, कपिलदेव चौधरी एवं अन्य सैंकडो कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली शुभारम्भ के समय सविन्द्र कुमार अतिरिक्त प्रबन्धक (गन्ना), मुख्य अभियन्ता रामबीर सिंह लल्लर, मुख्य रसायनज्ञ पंकज बालियान, विभागाध्यक्ष (लेखा) तरूण कुमार गोड़, लैब ईन्चार्ज कुबेरदत्त शर्मा व आई.टी ईन्चार्ज रजत चौधरी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 2 =