Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  क्रांति सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा

इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्रांति सेना नेताओं ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिषेक कुमार को सौंपा।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, पूर्व जिला महासचिव राजेश कश्यप, उद्योग व्यापार सेना जिला अध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, युवा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर, मंगतराम, राजन वर्मा, प्रदीप कोरि, उज्जवल पंडित, जितेंद्र गोस्वामी, राजेंद्र तायल, शैलेंद्र शर्मा, हितेश शर्मा ,सौरव रॉय, गोपी वर्मा, सोनू कश्यप, हेम कुमार कश्यप, सुमित कुमार, अमित कुमार, विकास चौहान, शुभम कुमार, अर्जुन गोस्वामी, जितेश राम, जंगी वाल्मीकि, अनिल कश्यप, सोनू कोरी, मनोज कुमार, प्रवीण सैनी, संदीप कुमार, दीपक कश्यप ,दीपक वर्मा आदि उपस्थित रहे।

आयुर्वेदिक दवा के नाम पर बेचे जा रहे हैं मच्छर के बचाव वाले लोशन के नमूने लिए 

(Muzaffarnagar News) जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के नेतृत्व में आयुष विभाग की टीम ने जिला परिषद बाजार पहुंचकर शोक दवा विक्रेताओं के यहां बिक रहे मच्छर से बचाव करने को स्किन पर लगाए जाने वाले एक लोशन के नमूने लिए। दिल्ली की फार्मेसी के बने इस मच्छर से बचाव के लोशन पर फूड सेफ्टी विभाग का लाइसेंस नंबर लिखा हुआ है।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ सं पाल सिंह ने बताया कि इस मच्छर से बचाव वाले लोशन को आयुर्वेदिक दवा बताकर बेचा जा रहा था जबकि आयुर्वेदिक विभाग का कोई लाइसेंस इसको बनाने वाली कंपनी के पास नहीं है जिस फार्मेसी का नाम मैन्युफैक्चरिंग में लिखा हुआ है

उसने व्यापार पर फूड सेफ्टी विभाग के लाइसेंस नंबर को लिखा है जबकि फूड सेफ्टी विभाग का लाइसेंस उसी वस्तु को मिलता है जिसे मुंह से खाया जाता है। आयुर्वेदिक विभाग को तीन दुकानों पर यह लोशन मिला है जिनमें से एक दुकान से लोशन के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =