Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:किसानों की समस्याआें को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News:राष्ट्रीय लोकदल विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों की समस्याआें को लेकर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया गया।डीएम कार्यालय पर लोकदल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम दिया और बताया कि तीनां कृषि काले कानून वापस हो ।

गने का भुगतान ४५०/रूपये प्रति कुंतल किया जाये। योगी सरकार ने खरीद गन्ना मूल्य में मात्र २५ रुपये की वृद्धि कर गन्ना किसानो के साथ धोखा किया है इस पर संज्ञान ले । ४ वर्षा से गन्ना मूल्य बदलने की राह देख रहे किसानों को आज भी निराशा ही हाथ लगी है , पिछले वर्षों मे बिजली, बिल, डीजल पेट्रोल और कीटनाशकों की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है।

पंजाब सरकार ने गन्ना मूल्य ३६० रुपये और हरियाणा सरकार ने ३६२ रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया तो उत्तर प्रदेश के किसानो के साथ ये क्रूर मजाक क्यों? बकाया भुगतान नहीं होने के कारण गन्ना किसान पहले ही मुश्किलों का सामना कर रहे है , इस भाव मे तो किसानो की बढ़ी हुई लागत भी पूरी नहीं होगी और प्रदेश भर मे सभी शुगर मिलों को बकाया भुगतान मय ब्याज सहित कराया जाये। किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाये। किसानों के ट्रैक्टर को एनजीटी की गाईडलाईन से बाहर किया जाये

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद में आज मुजफ्फरनगर कचहरी के अधिवक्ताओं ने नो वर्क रखा एवं कृषि कानूनों को रद्द करने हेतु रालोद विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

इसमें वरिष्ठ अधिवक्तागण भारी संख्या में मौजूद रहे एडवोकेट चंद्रवीर सिंह, ओंकार सिंह तोमर, चंद्रवीर चौधरी, रोबिन चौधरी, मोहित गुर्जर, दीपक शर्मा, जसवीर सिंह बालियान, दिनेश पुंडीर, आशीष भारद्वाज, नसीम राणा, अमन पाल, दीपक वर्मा, सुमित शर्मा, अजय प्रताप सिंह, रवि कुमार, सानुज मलिक, गौरव चौधरी, सरवन सोम, मुकेश जैन, नितिन गौतम, अमरदीप काकरान आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =