Muzaffarnagar News: चैकिंग अभियान चलाकर पालिथीन प्रतिबन्ध हेतु कठोर कार्यवाही करेः डीएम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कलेक्ट्रेट लोकवाणी सभागार में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आहूत की गई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा बिंदुवार विभिन्न विषयों पर समीक्षा करते हुए प्रत्येक अधिकारी से विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की गई।
जनपद में पॉलिथीन के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में टीम गठित कर वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जाए तथा पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाए।
जिलाधिकारी द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया की जनपद में इकट्ठे होने वाले सॉलिघ्ड वेस्ट का प्रबंधन कर ससमय निस्तारण कराया जाए। परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए एआरटीओ मुजफ्फरनगर को निर्देश दिये १० साल से पुराने वाहनों को जांच कर एनओसी जारी की जाये।
समीक्षा बैठक के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अपने कार्य को गंभीरता से लें एवं शासन की मंशा अनुरूप कार्य को संपन्न कराएं यदि किसी विभाग द्वारा कार्य में लापरवाही पाई गई तो उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह जिला वन अधिकारी श्री कन्हैया पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 11 को
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी डा० सोनाली सिंह ने अवगत कराया कि जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा दिनांक ११.७.२०२२ को एक ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । रोजगार मेला पूर्णतः ऑनलाइन होगा अभ्यर्थियों को कार्यालय आने की आवश्यकता नही है इसके लिए नियोजकों द्वारा अभ्यर्थियों से ऑनलाइनध्फोनध्विडियो कॉल पर साक्षात्कार कराया जायेगा।
चयन की सूचना दूरभाष पर दी जायेगी। उक्त मेले में निजि कम्पनियॉं प्रतिभाग करेगी। जिसमें विभिन्न नियोजकों द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आदि योग्यताधारक अभ्यर्थियों के लिए फील्ड एक्जीक्यूटिव, सेल्स रिप्रजेन्टेटिव, एच०आर० मैनेजर, टेलीकॉलर आदि पदों के लिए चयन किया जाएगा।
इसके लिए अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पदपर जॉब शिखर के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण कराकर शामिल हो सकते है। रोजगार मेला की आई डी ५८६६ है। अभ्यर्थी अपनी यूजर आई०डी० खोलकर समस्त नौकरिया पर क्लिक कर रोजगार मेला में जनपद मुजफ्फरनगर की विज्ञापित रिक्तियों को देखे
इसके क्लिक करे तत्पश्चात रोजगार मेले में प्रतिभाग करे । अभ्यर्थी का ऑनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन कम्पनी में दिनांक १०.७.२०२२ तक आवेदन करना अनिवार्य है । किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में कार्यालय में सम्पर्क करे । इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

