Muzaffarnagar News: जैन इंटर कालेज में समर कैम्प में सद आचरण के गुर सिखाये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के मिनाक्षी चौक स्थित जैन इण्टर कॉलेज मे आज समर कैम्प में सभी छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के निर्देशन मे सद आचरण से सम्बन्धित गुर सीखे। आज समर कैम्प मे समस्त छात्र-छात्राओ द्वारा बाल सभा का आयोजन किया गया था।
जिसका मुख्य विषय सद आचरण व नैतिक शिक्षा रखा गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार जैन ने बच्चों को सद आचरण के टिप्स देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन का पहला कर्तव्य आगामी सामाजिक जीवन के लक्ष्यो को निर्धारित करते हुए ज्ञान तथा उददेश्य पूर्ण शिक्षा प्राप्त करना है। उन्होने कहा कि बच्चों को विशेषतः विद्यार्थी जीवन मे बहुत संयमित जीवन जीते हुए अपने उज्जवल भविष्य बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
इससे पूर्व श्री सुनील जैन,हिन्दी भाषा अध्यापक ने सभी छात्रो को नैतिक गुणो के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होने जीवन मे विकसित होने वाले आध्यात्मिक,सामाजिक व नैतिक गुणो के बारे मे बताया। प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि सद आचरण का व्यवहार करने से छात्रो की आयु, विद्या और बल मे वृद्धि होती है।
इस अवसर पर अजय अग्रवाल ने बच्चों मे सामान्य ज्ञान बढाने की प्रवत्ति पर जोर देते कहा कि कक्षा 6 क छात्र निकुंज व कक्षा 9 की छात्राए लीजा व शाहनुमा ने सुन्दर देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
विद्यालय के प्रवक्ता डा.वशिष्ठ भारद्वाज ने जीवन मे शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि शिक्षा ही ऐसा धन है। जिसे ना तो चोर चुरा सकता है, और ना ही कोई छीन सकता है। तथा ना ही विद्या से किसी प्रकार का भार हमारे शरीर पर पडता है। विज्ञान विषय के अध्यापक विजय शर्मा छात्रों के चरित्र विकास पर प्रकाश डाला।
आज की गतिविधि के सफल बनाने मे प्रवीण कुमार जैन,कॉमर्स, राजेश कुमार शर्मा, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने योगदान दिया। प्रातः समर कैम्प मे सभी छात्रो ने सतेन्द्र सिंह तोमर के निर्देशन मे योगाभ्यास किया।


