Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ई मंडी क्षेत्र में चोरों का आतंक- जैनरेटर से बैटरे चोरी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नई मंडी क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा हैं प्रोविजन स्टोर में हुई लाखों की चोरी के बाद अज्ञात बदमाश पुलिस चैकपोस्ट के निकट स्थित एक डाक्टर के क्लीनिक पर रखे जैनरेटर के बैटरे चोरी कर ले गये।

इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गयी है। पुलिस ने अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि जानसठ रोड पर मैक्स रिलीफ के नाम से डा. तारिख वसीम का मैक्स रिलीफ के नाम से फिजियोथैरेपी सैन्टर है।

रात्रि में किसी समय अज्ञात बदमाश वहां रखे जैनरेटर के बैटरे चोरी कर ले गये। डा. तारिख ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने अभी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहींं की है।

 

पलटी अंसतुलित होकर कार

Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) तेजगति से दौड रही कार अचानक पलट गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई हताहत नही हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना नई मन्डी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चोटिल हुए लोगो को प्राथमिक उपचार दिलाया तथा क्रेन की मदद से कार को उठवाया।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब ग्यारह बजे जानसठ रोड की और से हाई स्पीड के साथ नई मन्डी वकील रोड पर पहुंची इन्डिको कार अचानक पलट गई।

इस दौरान कार सवार दो लोगों व बच्चो को मामूली चोट भी आई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नही आई। उधर से जा रहे कुछ लोगो ने पुलिस को सडक हादसे की जानकारी दी।

सडक हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चोटिल हुए लोगो को समीप ही निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया तथा क्रेन की मदद से पलटी पडी कार को उठवा कर मिस्त्री के यहां भिजवाया। इस दौरान कई लोग तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + sixteen =