Muzaffarnagar News: अभियुक्त की निशादेही चोरी की बाइक की बरामद
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर टीम द्वारा जिला कारागार से पीसीआर पर लाये अभियुक्त की निशादेही से चोरी की एक मो०सा० बरामद की। 7 नवम्बर को हीरो शोरुम विहान मोटर्स मेरठ रोड से शोरुम में काम करने वाले अभि० उवैश व बिरजू उर्फ बिरज द्वारा दो नयी मो०सा० हीरो स्पलैण्डर चोरी कर ली गयी थी
जिसमें एक अभि उवैश को गिरफ्तार कर एक मो०सा० की बरामदगी कर जेल भेजा गया था शेष बचा अभि० बिरजू उर्फ बिरज पुत्र मान सिंह निवासी शमशान घाट के पास गऊशाला रोड नयां बाँस थाना को०नगर,मु०नगर के द्वारा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया न्यायालय सीजेएम मु०नगर से अभि० को ०८ घण्टे के पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लाया गया
जिसकी निशादेही पर उपरोक्त से सम्बंधित शेष बची दूसरी मो०सा० हीरो स्पलैण्डर बिना नम्बर प्लेट (नयी मो०सा०) को जामियानगर तालाब से बरामद किया गया।
अभि० को बरामदगी बाद समाप्त पीसीआर अभि० बिरजू उर्फ बिरज को जेल भेजा जा रहा है । शातिर अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में बिरजू उर्फ बिरज पुत्र मान सिंह निवासी शमशान घाट के पास गऊशाला रोड नयां बाँस थाना को०नगर,मु०नगर बताया
जिसकी निशानदेही पर हीरो स्पेलण्डर मोटरसाईकिल रंग काला बिना नम्बर प्लेट( नयी ) बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० प्रवेश कुमार शर्मा, का० प्रशान्त चौधरी, का० कपिल कुमार बरामद की।
चोरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। मीरांपुर पुलिस ने कई जनपदों में विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों के चोरी किये गये ट्रासंफार्मर के अलावा अन्य सामान व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों अज्ञात बदमाशों ने मीरांपुर क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया था।
इस संबंध में मीरांपुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। आज मीरांपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर क्षेत्र के जंगल से दो बदमाशों को शस्त्रों सहित गिरफ्तार किया।
उनके कब्जे से चार ट्रांसफार्मर एल्यूमिनीयम के तार, तेल व एक बाइक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि पकडे गये बदमाश रणदीप उर्फ रणधीर पुत्र निवासी गणेशपुर थाना सरधना जनपद मेरठ व फैजान पुत्र सलीम निवासी तावली खास थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ है।
पुलिस ने बताया कि दोनें आरोपी मुजफ्फररनगर सहित आसपास के जनपदों में ट्रांसफार्मर चोरी की एक दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

