Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह को दी श्रद्धाजंलि

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)किसानो के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ तथा किसान संगठनो से जुडे पदाधिकारियो ने किसान एव मजदूरों की आवाज बुलन्द करने वाले स्व.चौधरी चरण सिह की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए।

नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने टाउन हॉल प्रागण स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए।पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा नगरपालिका परागण स्थित उनकी मूर्ति पर माला अर्पण किया और उन्हें याद किया

पालिका अध्यक्ष ने कहा चौधरी चरण सिंह बहुत ही सरल स्वभाव थे हमेशा किसानों और आम आदमियों के बीच में रहना उन्हें पसंद था अनेकों ऐसे उदाहरण हैं जब उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए वह वह कार्य किए हैं

जो कोई सोच भी नहीं सकता वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानती हूं जिस पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उनका नाता रहा है मैं वहां की निवासी हूं इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष के साथ सभासद राहुल पवार, अमित बॉबी,र् मनीश कुमार, पवन चौधरी, अवनीश कुमारआदि मौजूद रहे।

पुण्यतिथि पर किया नमन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की ३५ वीं पुण्यतिथि पर गांव पचेंडा विद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा चौधरी चरण सिंह मूर्ति पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष वेदपाल सिंह,प्रबंधक अजय रॉयल,मनोनीत सदस्य केडी वर्मा, संजीव कुमार सरपंच व हरेंद्र सिंह सदस्य,ब्रह्मपाल सिंह, जसवीर सिंह प्रबंध समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारी सदस्यगण तथा कॉलेज स्टाफ सहित उपस्थित रहे।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 9 =