Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान!

आग की सूचना मिलते ही मोके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का किया प्रयास कार पूरी तरह जलकर हुई खाक
मुजफ्फरनगर/रतनपुरी।ें (Muzaffarnagar News) बीती देर रात्रि अचानक एक तेज रफ्तार कार में आग लग जाने से एका एक नेशनल हाईवे ५८ पर हड़कंप मच गया देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि चालक ने बा मुशकिल कूदकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है की नई दिल्ली कल्याणी विहार राजीव चौक निवासी युवक रोबिन सिंह अपनी डस्टर कार में सवार होकर हरिद्वार की तरफ जा रहा था जैसे ही उसकी कार थाना रतनपुरी अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित केएफसी के पास पहुंची तभी अचानक उसमें एका एक भीषण आग लग गई।

आग ने अचानक इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि चालक ने किसी तरह बारूमुश्किल गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई उधर नेशनल हाईवे ५८ पर चलती कार में आग लग जाने से वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों में हड़कंप मच गया तो वही किसी ने घटना की सूचना यूपी ११२ डायल सहित दमकल विभाग को भी दे दी

उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी ।

यहां अन्य राहगीरों ने किसी तरह अन्य वाहन को रुकवा कर कार चालक को उसके गंतव्य की ओर भिजवाने में उसकी मदद की।। मु० नगर के थाना रतनपुरी अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित ्यस्नष्ट के पास की घटना।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + thirteen =