Muzaffarnagar News: नुमाइश में गीत संगीत की सुरमई कार्यक्रम चार को
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। नुमाइश पंडाल में इस बार नुमाइश में जनपद के लोगों को अनेक सुप्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर के कार्यक्रम देखने सुनने का मौका मिला है। जिसका श्रेय जनपद के लोकप्रिय जिला मजिस्ट्रेट चंद्र भूषण सिंह वह उनकी प्रशासनिक टीम को जाता है।
म्यूजिकल इवेंट की आखिरी कड़ी के रूप में आगामी ४ जनवरी को दिल्ली का प्रसिद्ध ग्रुप व गायक अतुल पंडित अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध देंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक संजय साथी ने बताया कि ४ जनवरी २०२२ को समय ६ः३० बजे से नुमाइश पंडाल मे म्यूजिकल इवेंट सुरमई शाम का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे तथा कार्यक्रम में जिले के समस्त प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
इस म्यूजिकल इवेंट का आयोजन मुजफ्फरनगर ईट निर्माता समिति द्वारा कराया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक और रिद्म के अध्यक्ष संजय साथी ने बताया कि यह कार्यक्रम रात्रि १०ः०० बजे समाप्त हो जाएगा और लोगों का भरपूर मनोरंजन करेगा।

