समाचार (Muzaffarnagar News)
फरियादियों की महिला सुरक्षा सेल में सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त फरियादियों की शिकायत का नोडल अधिकारी के नेतृत्व में मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा के नेतृत्व में डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। महिला से सम्बन्धित समस्त शिकायतों को डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता को समझते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में ०६ शिकायते सुनी गई, जिसमें सभी ०६ शिकायतो को प्रभारी अधिकारी शिवांगी बालियान द्वारा सुना गया एवं महिला सुरक्षा सेल द्वारा कांउन्सिलिंग की गयी जिसके उपरान्त सभी ०६ शिकायतकर्ताओ को काउंसलिंग हेतु अग्रिम तारीख दे दी गई है। मौके पर डब्ल्यूपीसी की टीम सहित अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहें।
कार्यकारिणी गठित, हुआ भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष सुधीर कुमार भडाना की अध्यक्षता में रोटरी भवन सरकुलर रोड,मुजफ्फरनगर में सर्वसम्मति से राजकीय शिक्षक संघ की जनपद मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी का गठन विधिवत सर्वसम्मति से उत्साह एवं उमंग के साथ निम्नवत घोषित करते हुए चुनाव अधिकारी अशोक वर्मा सेवा निवृत्त शारीरिक शिच्क्षक, पर्यवेक्षक सुरेश चन्द वर्मा सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य की उपस्थिती में प्रान्तीय अध्यक्ष श्री भडाना जी द्वारा नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई गई।जिसमें अध्यक्ष संदीप कुमार कौशिक, राजकीय हाई स्कूल रसूलपुर, उपाध्यक्ष पुरूष आशीष द्विवेदी,राजकीय हाईस्कूल तेजलहेडा, उपाध्यक्ष पुरूष अनिल कुमार राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, उपाध्यक्ष महिला श्रीमति अंशू सिंह राजकीय कन्या इ.का.भैंसी, मंत्री श्रीमति सुचित्रा सैनी,राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर, कोषाध्यक्ष विपिन त्यागी, राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर,संगठन मंत्री रामपाल राजकीय हा.स्कूल,अटाली, संगठन मंत्री महिला श्रीमति मिनाक्षी आर्य, राजकीय हा.स्कूल सम्भलहेडा, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमति साक्षी देशवाल,राजकीय इं.कॉलेज पुरकाजी, प्रचार मंत्री पुरूष, देवेन्द्र कुमार पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल हा.स्कूल,कासमपुर, प्रचार मंत्री महिला श्रीमति प्रियंका सिंघल,राजकीय हा.स्कूल जटमुझेडा, विधि मंत्री धर्मेन्द्र मोहन,राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, आय व्यय निरीक्षक संजय भटनागर, राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर, मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार, दीन मौ.राजकीय इंटर कॉलेज,कम्हेडा आदि को कार्यकारिणी की शपथ दिलाई गयी।
लायंस क्लब ने कम्बल वितरण किये
मुजफ्फरनगर। लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति के प्रचार चेयरमैन अनिल कंसल ने बताया कि, लायन्स क्लब के द्वारा संकीर्तन भवन नई मंडी में क्लब अध्यक्ष निखिल मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित किया कम्बल वितरण समारोह, ठंड के मौसम को देखते हुए २५० कम्बल गरीब व्यक्तियों को वितरित किए जिसमें कम्बल लेने वालों को पंक्तिबद्ध तरीके से क्लब सदस्यों के द्वारा कम्बल वितरण किया गया, पुनः शीघ्र और भी कम्बल वितरित किए जायेंगे, आज के कार्यक्रम मुख्य रूप से निम्न लायन सदस्यों ने भाग लिया निखिल मित्तल अध्यक्ष, सचिव मनीष जैन, कोषाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, अनिल कंसल, सीए अजय अग्रवाल, सीए मनीष बंसल, आलोक गुप्ता, गौरव जैन, मुकुल गोयल, आकाश अग्रवाल लायन रीना अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, दीप अग्रवाल, अभिनव कुछल, लायन नीतू गोयल गिरीश अरोरा आदि अनेकों सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में भागीदारी की
स्वामी विवेकानंद जयंती पर किया नमन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर शाखा सदस्यों द्वारा विवेकानंद जी को दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। शाखा अध्यक्ष अरविंद गुप्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला एव उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर शाखा से नवीन सिंघल प्रान्तीय उपाध्यक्ष सेवा , अनिल प्रकाश बंसल, अजय गुप्ता,कौशल कृष्ण अग्रवाल, स्वीटी बंसल, नीलम गुप्ता उपस्थित रही। शाखा सचिव पंकज बंसल, कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल, महिला संयोजिका अंजू मित्तल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
रैली निकालकर किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई जिसका शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता चौधरी जी ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली का संचालन श्री तनुराज जी तथा श्री अभिषेक सिंह जी ने किया । नारों का उद्घोष श्रीमती अलका दहिया जी ने किया। रैली को सफल बनाने में श्री प्रशांत कुमारजी, प्रिया मित्तल और दिव्या हांडा ने विशेष योगदान दिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉश संगीता चौधरी जी ने छात्राओं को चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, उचित दूरी बनाकर चलने, जेबरा क्रॉसिंग पर वाहनों की गति धीमी करने तथा पैदल यात्रियों को चलने का अवसर देने, सड़क पर लगे यातायात निर्देशों का पालन करने, दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट पहनने, वाहन तेज गति से ना चलाने आदि के लिए जागरूक किया।
लोहडी पर्व धूमधाम के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश जिला मुजफ्फरनगर की न्यू मंडी इकाई के द्वारा बिंदल चौराहे न्यू मंडी पर लोहड़ी का कार्यकर्म बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता एड.द्वारा की गई।
कार्यकर्म मै मुख्य अतिथि श्री हिमांशु गौरव सी ओ न्यू मंडी,श्री बिजेंद्र सिंह रावत नई मंडी इंस्पेक्टर, एस .आई धर्मराज. यादव ,, गौरव स्वरूप ,अंकुर दुआ संपादक,प्रमोद त्यागी एडवोकेट, कृष्ण गोपाल मित्तल व्यापारी नेता,नवीन बिंदल ,गिरीश पाहुजा,विनोद किंगर ,दीपक मित्तल सर्राफ,संजय मिश्रा, रहे। कार्यकर्म मुख्य आयोजक विजय बाटा नगर महामंत्री,अंकुर जैन न्यू मंडी अध्यक्ष, शिवा सिंघल न्यू मंडी इकाई महामंत्री,अमित अरोरा,कपिल अरोरा ,अमित जैन,विशाल अरोरा रहे ।
सर्वप्रथम आयोजक गण द्वारा मुख्य अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया फिर लोहड़ी गीत गाए गए उसके पश्चात लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और व्यापारियों द्वारा लोहड़ी की परिक्रमा कर जमकर डांस किया गया लोहड़ी का प्रसाद पॉपकॉर्न,रेवड़ी,मूंगफली के प्रसाद का वितरण किया गया!
सभी अतिथियों ने व्यापारियों को लोहड़ी की बधाइयां दी और सफल लोहड़ी के कार्यकर्म के आयोजन के लिए व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल को बधाई दी।
मुख्य रूप से मनोज गुप्ता,गोपाल दास गर्ग,गुड्डू मित्तल,धर्मेंद्र शर्मा पंकज जैन,लवी गोयल,परवीन तायल,रजनीश बंसल,प्रिंस गर्ग,दीपक ,मयंक बंसल सर्राफ,देवेश गर्ग,दीपक गर्ग,विशाल गोयल,सुभाष मित्तल,गौरव कुच्चल,प्रियंक सिंघल,अनुराग सिंघल,देवेंद्र जैन,ऋषि धीमान,जनार्दन विश्वकर्मा,गिरीश पहुजा,मोहन जलोत्रा,पंकज जैन,नरेश बंसल, जोहनी,सुभाष मित्तल,पराग बंसल, पारस जैन,अरविंद सैनी,राजेंद्र गर्ग,आकाश पहूजा,प्रखर अरोरा,विशाल अरोरा,नितिन चोधेरी,प्रकाश सेठी,अमित गुप्ता एड,विशाल गोयल,राजीव सेठी,मोतीराम जैन,विनोद खट्टर,रोहित अरोरा,विपिन गुप्ता,परवीन उपाध्याय, आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।
निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों की क्रम में अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण एवं सहायक अभियंता जल निगम, डिस्टिक कोऑर्डिनेटर डीपीएमयू एवं टीपीआई द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत फर्म गायत्री से संबंधित ग्राम मोहम्मदपुर राय सिंह ब्लॉक बुढ़ाना एवं ग्राम काकड़ा ब्लॉक शाहपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संबंधित फर्म के प्रतिनिधियों को कार्य को समय से एवं गुणवत्ता पूर्वक कराने हेतु निर्देशित किया गया।
योग शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के अनुपालन में तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मुजफ्फरनगर के मार्गदर्शन से जनपद के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय तथा योग वैलनेस सेंटर पटेल नगर जनपद मुख्यालय में कार्यरत योग प्रशिक्षक श्रीमती पूनम के द्वारा योग शिविर लगाया गया तथा लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया।
उत्कृष्ट सेवा कार्यो के लिए सम्मान
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद जिला कार्यकारिणी द्वारा जिला कार्यकारिणी के वार्षिक सभा रुड़की रोड स्थित मिर्च मसाला रेस्टोरेंट में की गई जिसमें भारत विकास परिषद समृद्धि को शाखा द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यो के लिए प्रतीक चिन्ह देकर एव शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्ष एव टीम द्वारा ये सम्मान लिया गया।इस सभा में भारत विकास परिषद् के आधार स्तंभ पांच सूत्र संपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण पर जिला कार्यकारणी द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित सम्मानित वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया जो सभी के लिए ज्ञानप्रद रहा। विषय सम्पर्क पर डा. आर.के. सिंह द्वारा, विषय सहयोग पर अनुराग सिंघल द्वारा, विषय संस्कार पर अलका सिंह जी द्वारा विषय सेवा पर अरुण खण्डेलवाल द्वारा एव विषय समर्पण पर शिशुकांत गर्ग द्वारा विचार रखे गए।साथ ही सभा के विशेष आकर्षण के अन्तर्गत जिला कार्यकारणी द्वारा सत्र २०२२-२३ के लिए समाज में पूरे वर्ष महत्वपूर्ण योगदान दिए जाने वाली जिले की कुछ शाखाओं को सम्मान पत्र प्रदान किया गया जिसके अंतर्गत भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा को सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया । जिला कार्यकरिणी से शशिकांत मित्तल (जिला समन्वयक) अतिन संगल (जिला सहसमन्वयक) श्रीमती सोनिया जैन (जिला महिला संयोजिका) द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।
पशु चिकित्साधिकारी ने गौशालाओं का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों की क्रम में प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव कुमार त्यागी के द्वारा अस्थाई गौशाला नगर पंचायत जानसठ और जिला पंचायत द्वारा संचालित काजी हाउस गौशाला जानसठ का निरीक्षण किया गया दोनों गौशालाओं में सभी गोवंश स्वस्थ है दोनों गौशालाओं में अत्यधिक ठंड से बचाव हेतु किए गए सभी प्रयास समुचित हैं।
सेवा में ही सुख व्याप्त
खतौली। सेवा मे ही सुख है। रोटरी क्लब खतौली द्वारा समय समय पर जनसेवा से जुडे कार्य किये जाते रहे हैं जो बेहद सराहनीय है। रोटरी क्लब द्वारा कराये गए जनसेवा के कार्यो से समाज के अन्य वर्गो को भी प्रेरणा मिलती है। इसके लिए रोटरी क्लब खतौली के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कस्बा खतौली स्थित एक होटल मे रोटरी क्बल खतौली का 40 वीं वर्षगंाठ मनायी गयी। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं भाजपा नेता पारस जैन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। उन्होने मंच के माध्यम से संस्था के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान रोटरी क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एस.डी.ग्लोबल स्कूल में मनाया गया लोहड़ी पर्व
मुजफ्फरनगर। एस. डी. ग्लोबल में मनाया गया लोहड़ी पर्व जिसमे स्कूल के छात्र- छात्राओ व समस्त स्टाफ ने मिलकर में लोहड़ी पर्व मनाया । समस्त स्टाफ और छात्र- छात्राओ ने लोहड़ी की अग्नि मे मूंगफली, रेवड़ी व गजक आदि की आहुति दी। लोगों की मान्यता है की लोहड़ी के चक्कर लगाने से अग्नि सभी प्रकार के बुरी शक्तियों को हर लेती है और समृद्धि प्राप्त होती है किसानो द्वारा काटी गयी फसलों मे से भी थोड़ा सा अनाज लोहड़ी की पवित्र अग्नि मे आहुति रूप मे दिया जाता है जिसके द्वारा फसल की समृद्धि बनी रहें तथा इसका आशीर्वाद किसानो को प्राप्त हो सकें। इसके बाद लोग आपस में रेवड़ी, मूंगफली और गजक को प्रसाद के रूप मे अन्य लोगों को वितरित करते है
एस डी ग्लोबल स्कूल के निर्देशक डा० सिद्धार्थ शर्मा ने बताया की भारत देश विभिन्न संस्कृतियों और धर्मो को मानने वालो का देश रहा है लोहड़ी त्यौहार जो की मूलतरू सिख धर्म को मानने वालो का त्यौहार है , परन्तु हिन्दू धर्म मे भी इसका खास महत्व है स्कूल की प्रधानाचार्या अनु मलिक ने भी बताया कि लोहडी त्यौहार मुख्यतरू पंजाबियों का प्रमुख त्यौहार है लोहरी पर्व प्रत्येक वर्ष बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है हर साल लोहडी त्यौहार मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मनाया जाता है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति गोयल (संयोजक), रवि (संयोजक), ईशा शर्मा, रूपा, दीपावली, अमिता ,निशा, सोनिका शर्मा, मिनाक्षी, श्वेता जैन, रूचि ,अभिलाषा, सागर, रवि कुमार, सुमित गुप्ता, अरविन्द ,राहुल ,सुभाष, अंकित ,आदेश, आदि का सहयोग रहा।
ग्रेन चौंबर पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से सम्पन्न
मूंगफली की खुशबू ते गुड़ की मिठास
मक्के दी रोटी ते सरसों दा साग
दिल दी खुशी ते आपनों दा प्यार
मुबारक हो सबनू लोहड़ी का त्यौहार
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में आज लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के डायरेक्टर एम. के. गुप्ता जी, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर जी एवं हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी के द्वारा अग्नि प्रज्ज्वलित करके लोहड़ी की पूजा अर्चना की गई और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी का त्योहार भारत देश की शान है। हर एक प्रांत के अपने कुछ विशेष त्योहार हैं । इनमें से एक मुख्य त्योहार है लोहड़ी, जिसे पंजाबी बड़े जोरों शोरों से मनाते हैं। लोहड़ी की धूम कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। लोहड़ी आने के कई दिनों पहले ही युवा एवं बच्चे लोहड़ी के गीत गाते हैं । १५ दिनों पहले यह गीत गाना शुरू कर दिया जाता है च्सुंदर मुंदरिये हो तेरा कौन विचारा हो दुल्ला पट्टी वालाज् जिसे घर – घर जाकर गाया जाता है। इस गीत को लोहड़ी की रात को सभी अपनों के साथ मिलकर इस अलाव के आस-पास बैठते हैं, कई गीत गाते हैं, खेल खेलते हैं, आपसी गिले-शिकवे भूल एक दूसरे को गले लगाते हैं और लोहड़ी की बधाई देते हैं । इस लकड़ी के ढेर पर अग्नि देकर इसके चारों ओर परिक्रमा करते हैं और अपने लिए और अपनों के लिए दुआएं मांगते हैं। विवाहित लोग अपने साथी के साथ परिक्रमा लगाते हैं अलाव के चारों तरफ बैठकर रेवड़ी, गजक, मूंगफली व पॉपकॉर्न का सेवन किया जाता है। स्टाफ ने लोहड़ी की ढोल नगाड़े के साथ नृत्य व परिक्रमा की, सभी ने एक दूसरे को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और प्रसाद ग्रहण किया।
अंत में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी के द्वारा सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
सामाजिक समरसता भोज का इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी करेगी आयोजन
मुजफ्फरनगर। इंटरनेशलन गुडविल सोसायटी,मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में मकर संक्राति पर्व के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता भोज आयोजित किया जाएगा। 14 जनवरी दिन शनिवार की दोपहर 12ः30 पर नगर की हृदय स्थली शिवचौक पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश की योगी आदित्नाथ सरकार मे सडक परिवहन मंत्री जितिन प्रसाद व मंत्री कपिलदेव अग्र्रवाल मौजूद रहेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला मौजूद रहेंगे। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा,अनिल गोपाल गर्ग, लोकेश चन्द्रा,एल.के.मित्तल, दिनेश गर्ग,रामकुमार तायल, अंकुर गर्ग, मनोज जैन आदि पदाधिकारी कार्यक्रम की सफलता हेतु तैयारियो मे जुटे हैं।
अलग अलग स्थानों से कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई शातिरों को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाईन पर नियुक्त वादी दानिश पुत्र मौ0 शाबिर निवासी सुभाष नगर सरवट फाटक, मुजफ्फरनगर मय हमराहीगण द्वारा 01 टपपेबाज अभियुक्त साजिद मलिक पुत्र यासीन मलिक निवासी शीतला नगर बुआडा रोड थाना खतौली, मुजफ्फरनगर को परिषद मार्किट के पास से पकडकर थाना सिविल लाईन पुलिस के सुपुर्द किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कांच से भरा छोटा बैग व 700/रूपये बरामद किए गए। वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा वारंटी वेदपाल पुत्र ऋषिपाल निवासी मुंडभर थाना भौराकलां को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त सचिन पुत्र रूपसिंह बंजारा निवासी जलालपुर थाना तितावी, मुजफ्फरनगर को जलालपुर रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा दहेज अधिनियम के वारंटी मुकेश पुत्र चरण सिंह व, श्लेकचन्द पुत्र चरण सिंह निवासीगण ग्राम लाडपुर थाना खतौली गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित चौधरी द्वारा विदयुत अधिनियम के वारंटी कययूम पुत्र याकूब निवासी सददीकनगर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित चौधरी द्वारा अभियुक्त वीरपाल पुत्र रमेश वाल्मिीकी व राजेशवर पुत्र देवेन्द्र निवासीगण मौ0 देवीदास थाना खतौली, मुजफ्फरनगर को बुढाना रोड गोल्डन हाईस्कूल के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01-01 चाकू नाजायज बरामद किए गए। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 शेलेन्द्र सोलंकी द्वारा वांछित मौसम पुत्र इकबाल व शहजाद पुत्र शाकिर निवासीगण ग्राम अंती थाना खतौली, मुजफ्फरनगर को कैलावडा कांटा से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा
मुजफ्फरनगर। सस्ते दामों पर एक युवक को महंगा फोन देने का झांसा देकर उसका फोन व नकदी ठगकर भाग रहे नागरिकों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीडित की ओर से मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है। सिविल लाईन थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सुभाषनगर निवासी दानिश पुत्र मौहम्मद साबिर ने बताया कि वह शहर में एक कपडों की दुकान पर कार्य करता है। बीती रात वह अपना कार्य समाप्त कर दुकान से वापस अपने घर लौट रहा था। पीडित ने बताया कि जिला परिषद् बाजार के सामने एक युवक उसे मिला, जिसने उससे कहा कि वह कम कीमत पर महंगा मोबाइल फोन दे सकता है। उसने उसे एक महंगा मोबाइल फोन दिखाया और उससे उसके पुराने मोबाइल फोन व सात सौ रूपये के बदले उक्त मोबाइल फोन देने की बात कही। पीडित ने बताया कि आरोपी के झांसे में आकर उसने उसे अपना फोन व सात सौ रूपये दे दिये, तब आरोपी ने उसे फोन के बदले कांच की डमी थमा दी और मौके से भागने लगा। पीडित के द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया ओर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी कस्बा खतौली के बुआडा रोड निवासी साजिद मलिक है। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है।
स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए आदर्शः संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। युवाओं के लिए आज भी प्रेरणादायक एवं आदर्श है स्वामी विवेकानंद का जीवन चरित्र, स्वामी जी ने अपने जीवन के उद्देश्य को युवावस्था में ही पूर्ण किया सही दिशा में उठाए गए सही कदम की सदैव समाज सराहना करता है,उक्त विचार महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज ने चौधरी छोटू राम इंटर कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रकट किए। महामंडलेश्वर ने कहा कि जीवन में बहुत ऐसे विषय हैं जिन्हें सामाजिक रूप से पूरा करना चाहिए परंतु जीवन का एक मुख्य आधार देश-धर्म-राष्ट्र के लिए कार्य करना भी है। ऐसे में हम नैमित्तिक दिनचर्या के साथ-साथ कुछ देश के विषय में भी सोचे, युवावस्था में राष्ट्रीय चरित्र का विकसित होना अति आवश्यक है यह अलग से कोई शिक्षा की आवश्यकता नहीं, जहां है जिस पद पर रहते हुए हैं वही इमानदारी से न्याय गत तरीके से कार्य करना हमारे जीवन को सार्थक बनाता है। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र मलिक व कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य चौधरी नरेश प्रताप सिंह ने की, इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब मे 07 तालाबों का लक्ष्य प्राप्त हुआ
मुजफ्फरनगर। भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि सभी किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि जनपद मुजफ्फरनगर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई (पर ड्रॉप मोर क्राप अदर इंटवेंशन घटक) योजना अन्तर्गत वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब मे 07 तालाबों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमे 04 खेत तालाब सामान्य जाति एवं 03 खेत तालाब अनुसूचित जाति के लिए लक्ष्य प्राप्त हुए है, जिसमे से सामान्य जाति के लक्ष्य के सापेक्ष 02 तालाब अवशेष हैं, एवं अनुसूचित जाति के लक्ष्य के सापेक्ष 02 तालाब अवशेष है। जो भी किसान खेत तालाब योजना का लाभ लेना चाहता है वह किसान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत विभागीय पारदर्शी किसान सेवा योजना पोर्टल ूूूण्नचंतपबनसजनतमण्बवउ पर अनुदान हेतु टोकन निकाले लिंक पर क्लिक कर प्री बुकिंग / टोकन जनरेट कर सकेगें। किसान भाई अधिक जानकारी के लिए कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी, विकास भवन मुजफ्फरनगर अवर अभियन्ता श्री रवीन्द्र कुमार मो0नं0-7310712438 से सम्पर्क कर सकते है।
1. ऑनलाइन टोकन जनरेट करने के उपरान्त 07 दिवस के अन्दर प्राप्त चालान रसीद के माध्यम से अपने नजदीकी यूनियन बैंक के किसी भी शाखा में खेत तालाब योजना हेतु निर्धारित जमानत धनराशि जमा करनी होगी।
2. जमानत धनराशि का विवरण- 1000 रू0
3. खेत तालाब योजना की कुल लागत – 105000 रू0
4. अनुदान – 50 प्रतिशत
5. खेत तालाब योजना का आकार – 20ग22ग3 मी0 में।
द्वितीय त्रैमासिक किश्त का भुगतान 33,420 लाभार्थियों के बैंक खातों में
मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा अवगत कराया गया है कि पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 की द्वितीय त्रैमासिक किश्त का भुगतान 33,420 लाभार्थियों के बैंक खातों में च्थ्डै प्रणाली के माध्यम से कर दिया गया है। जनपद मुजफ्फरनगर में विधवा पेंशन योजना के अन्तर्गत अवशेष लाभार्थियों को उनके आधार प्रमाणीकरण/फीड न होने के कारण पेंशन का भुगतान नही किया जा सका है। वर्तमान में जनपद में 9163 लाभार्थी विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत आधार प्रमाणीकरण हेतु अवशेष/लंबित है। विधवा पेंशन की महिला लाभार्थी अपने बैंक खाते में चैक कर लें तथा जिन महिला लाभार्थियों के बैंक खाते में पेंशन की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है ऐसे लाभार्थी अपना आधार प्रमाणीकरण दिनांक 15.01.2023 से पूर्व अनिवार्य रूप से करा लें, जिससे उनकी पेंशन की धनराशि उनके बैंक खाते में प्रेषित की जा सके।
मुजफ्फरनगर। विधवा पेंशन योजना के ऐसे सभी लाभार्थियों जिन्होंने अपना आधार कार्ड फीड/प्रमाणीकरण नहीं कराया है उन्हें सूचित किया जाता है कि पेंशन की वेबसाइट ेेचल.नचण्हवअण्पदपर स्वयं अथवा जनसेवा केन्द्र अथवा साइबर कैफे अथवा पंचायत सचिव अथवा पंचायत सहायक अथवा लेखपाल अथवा नगर पंचायत/नगर पालिका अथवा जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट इत्यादि से संपर्क स्थापित कर दिनांक 15.01.2023 से पूर्व अनिवार्य रूप से अपना आधार प्रमाणीकरण/फीड करा लें। यदि लाभार्थी स्वयं अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं करा पा रहें हैं तो वह कलेक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय में अपना आधार कार्ड, मोबाईल नम्बर एवं बैंक पासबुक की प्रति जमा करा दें। यदि लाभार्थी कार्यालय में आने में असमर्थ है तो वह फोन नम्बर-8115631890 पर वाट्सअप के माध्यम से भी अभिलेख प्रेषित कर सकते हैं।
विधवा पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थी यदि 15 जनवरी, 2023 तक अपना आधार प्रमाणीकरण/फीड नहीं कराते है तो यह मान लिया जायेगा कि वह लाभार्थी विधवा पेंशन हेतु या तो पात्र नहीं है या पेंशन का लाभ नहीं लेना चाहता है।


