Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ३९ वीं सीनियर नेशनल रोइंग (नौकायन) चौंपियनशिप में जिले का नाम रोशन

Muzaffarnagar News: शाहपुर। क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार ने ३९वीं सीनियर रोइंग चौंपियनशिप के तीन इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उसकी सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है।

क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी साधारण किसान जितेंद्र कुमार के पुत्र पुनीत कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे में तीन जनवरी से नौ जनवरी तक आयोजित ३९ वीं सीनियर नेशनल रोइंग (नौकायन) चौंपियनशिप में अपने साथी खिलाड़ी गुरमीत सिंह के साथ सर्विसेज की तरफ से खेलते हुए दो किमी की प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल व सेमी फाइनल में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई ।

इसके अलावा आर्मी , महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश के खिलाड़ी भी फाइनल में पहुंचे । फाइनल में पुनीत व गुरमीत की जोड़ी ने ७रू२४ मिनट में उक्त दूरी को तय करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया ।

इसके अलावा ५०० मीटर स्प्रिंट प्रतियोगिता में भी सर्विसेज की तरफ से खेलते हुए अपने साथी गुरमीत के साथ यह दूरी १रू३२ मिनट में तय कर स्वर्ण पदक हासिल किया । वहीं, मेंस ऐट में सर्विसेज की टीम की तरफ से खेलते हुए दो किमी की प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

पुनीत ने प्रतियोगिता के तीन इवेंट में तीन स्वर्ण पदक हासिल कर गांव व जिले का नाम रोशन किया है । लक्ष्मण पुरस्कार विजेता यह खिलाड़ी एशियन रोइंग चौंपियनशिप २०२१ में रजत पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है । उक्त रोइंग खिलाड़ी की इस उपलब्धि से ग्राम में खुशी की लहर है ।

 

वांछित दबोचे
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 शिव कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त रमेश पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम सिसौना थाना छपार को गिरफ्तार किया।

वहीं थाना पुरकाजी पर उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र इकबाल, शोएब पुत्र इकबाल नि0 तुर्किस्तान थाना पुरकाजी मु0नगर को फलौदा मोड से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 निर्दोष त्यगी द्वारा वारण्टी अभियुक्त शाहनजर पुत्र सालिम नि0 ग्राम जटवाडा थाना ककरौली को गिरफ्तार किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 3 =