Muzaffarnagar News: डाक कांवडियो का रैला शुरू, वातावरण पूरी तरह धर्ममय, शिवमय बन गया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)श्रावण माह मे चलने वाली कांवड यात्रा मे एक और जहां अधिकतर शिवभक्त कांवडिये मुजफ्फरनगर से होकर विभिन्न शिवालयो की और कूच कर रहे हैं। वहीं दूसरी और डाक कांवड का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।
अर्थात हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर नगर की हृदय स्थली शिवचौक की परिक्रमा कर डाक कांवडिये डाक कांवडिये बडी तेजी के साथ शिवालयो की और कूच कर रहे हैं। अपने वाहन सहित शिव चौक की परिक्रमा कर ये सभी डाक कांवडिये अपनी टोली के साथ हर हर महादेव के जय घोष के साथ आगे बढ रहे हैं। जिससे वातावरण पूरी तरहा धर्ममय, शिवमय बन गया है। हर और शिवभोले की गूंज से हर कोई उत्साहित है।
डाक कांवड के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा शिवभक्तो की सेवा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न् स्थानो पर पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं। एनसीसी कैडेटस व गाईड भी पिछले कई दिनो से शिव चौक सहित विभिन्न स्थानो पर अपनी सेवायें दे रहे है।
सहारनपुर से चलकर आज दोपहर के वक्त जिला मुख्यालय पहुंचे मंडलायुक्त डा.लोकेश एम. एवं डीआईजी सुधीर कुमार सिह ने शिव चौक एवं उसके आसपास बाजार मे पैदल भ्रमण कर कांवड यात्रा सम्बन्धी व्यवस्थाओ को परखा एवं विशेष तौर पर डाक कावड को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र सुधीर कुमार सिंह ने डाक कांवडियो से अपने अपने वाहन नियंत्रित स्थिती मे चलाने एवं हेलमैट का प्रयोग करने की अपील की। इस दौरान शिव चौक पर मंडलायुक्त डा.लोकेश एम. व डीआईजी सुधीर कुमार सिंह के साथ,डीएम चन्द्र भूषण सिंह,एसएसपी विनित जायसवाल,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप कुमार,शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्रा,सब इंस्पैक्टर राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
नर सेवा नारायण सेवा के तहत की सेवा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रूड़की रोड़ मुजफ्फरनगर पर शिव भक्त कावड़ियों के लिये फ्रूटी, जलजीरा एवं बिस्कुट की सेवा की गई!जिसमे सरदार सतनाम सिँह हँसपाल,संदीप वर्मा, हरबीर सिँह, उत्तम ठाकुर, बीर सिँह, तनु धीमान, सोनू कुमार फॉरमेन,नरेश सैनी, संता सिँह हँसपाल,अनूप ठाकुर, निशांत, विक्रांत आदि ने बड़ी श्रद्धा भाव से शिव भक्तो की सेवा कर धर्म लाभ उठाया!
कांवडियों पर मिशन शक्ति अभियान के तहत की पुष्पवर्षा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति उप जिलाधिकारी बुढ़ाना द्वारा कावड़ियों का पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत। मिशन शक्ति के अंतर्गत कस्बा बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर में चौ. चरण सिंह तिराहा पर अरुण कुमार उप जिलाधिकारी बुढ़ाना सतीश चंद बघेल तहसीलदार बुढ़ाना एवं श्रीमती साधना चौधरी महिला थाना प्रभारी बुढ़ाना द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया गया तथा सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ुढ़ाना द्वारा बाल कांवड़ियों को पगड़ी पहनाकर एवं तिरंगा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति( प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा जिलाधिकारी महोदय चंद्र भूषण सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय सतीश गौतम के निर्देशन में किया गया । स्वागत, सम्मान एवं शुभकामना कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना की गाइड ध्छात्राएं मुस्कान, गोरी, वैष्णवी, लाइबा, अदिति, स्वाति, श्वेता व चंद्रशेखर, राकेश गर्ग तहसील बुढ़ाना स्टाफ एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के सौजन्य से स्थानीय कोल्ड स्टोरेज कंपाउंड निकट मीनाक्षी चौक परिसर में प्रवासित एवं गंतव्य स्थल की ओर जा रहे कावड़ियों के लिए बड़े स्तर पर चिकित्सा सेवा शिविर लगाया गया
जिस में कांवड़ियों को उत्तम श्रेणी की दवाई प्रदान की गई विज्ञप्ति के अनुसार इस चिकित्सा सेवा में बतौर मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री, सोमांश प्रकाश पूर्व विधायक उद्योगपति, भीम कंसल सिद्धबली ग्रुप सभी लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्वश्री अशोक कंसल पूर्व विधायक श्री दिनेश गर्ग मैग्मा इंडस्ट्रीज श्री राजेश गोयल किरण सिटी उपस्थित रहे सभी अतिथि गणों का पटका एवं उपहारों से स्वागत किया गया
इस शिविर की अध्यक्षता श्री सुरेंद्र अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष ने की तथा कुशल संचालन राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद मित्तल एवं रामकुमार तायल प्रदेश महामंत्री ने संयुक्त रूप से किया इस शिविर की यह विशेषता रही भारी संख्या में कांवड़ियों कांवड़ियों ने अपने लिए उपयोगी औषधि प्राप्त की पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश उद्योगपति भीम कंसल पूर्व विधायक अशोक कंसल दिनेश गर्ग आदि ने अपने संबोधन में सुरेंद्र अग्रवाल के जनहित सेवा कार्यों की सराहना की तथा कहा कि अग्रवाल सम्मेलन को सही दिशा देने में सुरेंद्र अग्रवाल की अहम भूमिका रही
इस अवसर पर अजय सिंघल अनिल प्रकाश बंसल अरुण गोयल अशोक बंसल अश्वनी मित्तल आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित होती लाल शर्मा बोहरनलाल संदीप दास एडवोकेट शिव कुमार सिंघल बाटा वाले बीएम गुप्ता विजेंद्र गोयल जय प्रकाश गर्ग कौशल कृष्ण अग्रवाल ललित अग्रवाल नवीन सिंघल सतीश मित्तल सुनील गोयल विश्वदीप गोयल रेनू गर्ग महिला प्रदेश अध्यक्ष अमित गर्ग पुष्पेंद्र अग्रवाल चक्रेश जैन राजेंद्र गोयल अरविंद गुप्ता अशोक गर्ग आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे इस शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर का सहयोग सराहनीय रहा। संयोजक कुलवंत सिंघल(काकन) विनोद सिंघल जिलाध्यक्ष अंकुर गर्ग जिला महामंत्री टोनी बिंदल जिला कोषाध्यक्ष राकेश गोयल सहयोगी राकेश जैन का बहुत बहुत सहयोग रहा।

