Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दलित किसान द्वारा आत्महत्या करने की चेतावनी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। एक भाजपा नेता व इनके पिता और पुत्र के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उत्पीड़न से परेशान दलित किसान द्वारा आला पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को आत्महत्या करने की चेतावनी देने से दबाव में आयी कोतवाली पुलिस के भाजपा नेता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने से भाजपाइयों में हड़कम्प मच गया है।

बसपा व रालोद में रहकर सत्ता सुख भोग कर अब भाजपा में शामिल होकर जिला मंत्री बने बोबिन्दर सहरावत पर दलित की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा करने का आरोप लगा है।

जानकारी के अनुसार होली चौक निवासी फूल सिंह पुत्र स्व. नन्दा ने बीती एक नवम्बर को थाने में तहरीर देकर भाजपा जिला मंत्री बोबिन्दर सहरावत के अलावा इनके पिता धर्मवीर व पुत्र शिवांश पर शासन द्वारा वर्ष १९७५ में आवंटित खेती की ज़मीन पर मिट्टी डालकर अवैध कब्ज़ा करने का आरोप लगाया था।

आरोप है कि मामला सत्ताधारी पार्टी के नेता से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने कार्यवाही करने के बजाये तहरीर ठंडे बस्ते में डाल दी थी। फूल सिंह का आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही ना करने के चलते बोबिन्दर सहरावत ने १३ व १४ नवम्बर की दरम्यानी रात को उसके खेत मे भट्टे का रोड़ा व राख और डलवा दी।

भाजपा नेता बोबिन्दर सहरावत द्वारा खेत पर अवैध कब्ज़ा करके जेयी की फसल नष्ट कराने, विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर मारपीट करके पत्नी के गले से साढ़े पाँच ग्राम का सोने का मंगलसूत्र छीन लेने से क्षुब्ध फूल सिंह ने आला पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से इंसाफ गुहार लगाकर न्याय ना मिलने की स्थिति में आत्महत्या कर लेने की चेतावनी दी थी।

फूल सिंह की चेतावनी से दबाव में आयी कोतवाली पुलिस ने भाजपा जिला मंत्री बोबिन्दर सहरावत के अलावा इनके पिता और पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके अपनी जांच शुरु कर दी है !

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 10 =