Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मंसूरपुर क्षेत्र में सडक हादसे में तीन की मौत, दर्जनों घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।/मंसूरपुर। लगातार सड़क हादसों का क्रम जारी है जहां बीते दिन  रोडी से भरे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। तो वही आज फिर प्रातः तेज रफ्तार का कहर उस वक्त देखने को मिला जब डीजे लगी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके चलते ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही तीसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया
यहां दर्जन भर लोग भी घायल हुए है जिन्हें मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है । मृतक व घायल मेरठ व् मोदीनगर के निवासी बताए जा रहे हैं सभी लोग अपने ट्रैक्टर ट्राली से डीजे के साथ हरिद्वार जा रहे थे, उधर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की प्रात मुजफ्फरनगर  जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र में यह हादसा हुआ है जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है तो वहीं अन्य लोग घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है ट्रक चालक भी इस मामले में घायल हुआ है उसको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित नावला कट के पास का बताया जा रहा है जहां सोमवार की प्रातः मेरठ मोदीनगर के कुछ लोग डीजे की ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर रुड़की हरिद्वार की तरफ जा रहे थे जैसे ही इनका ट्रैक्टर ट्रॉली मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला कट के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने इनकी ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। 
टक्कर इतनी भीषण थी कि जहां मौके पर ही ट्रैक्टर ट्राली में सवार दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं तीसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया इस हादसे में दर्जन भर लोग भी घायल हुए है जिन्हें मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू कर उपचार के लिए इस साल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है इस भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है जिसको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत की माने तो मुजफ्फरनगर में सोमवार की प्रात है मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला कट पर एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोगों को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिसमें २ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी तो वहीं तीसरे युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतकों में अजय, मोहित व अनमोल है। 
घायल विशाल, आकाश, विकास, मानिक, राजन, चिराग, हैप्पी, करन है। इस मामले में ट्रक चालक भी घायल हुआ है ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि जो यह ट्रैक्टर ट्रॉली है वह डीजे संचालित करने वाले लोगों की थी यह सभी लोग डीजे का कार्य करते हैं कावड़ यात्रा के दौरान डीजे बुक कर रुड़की की तरफ जा रहे थे यह हादसा हुआ है
सभी की संवेदनाएं इनके साथ है ट्रक चालक भी घायल हुआ है उसके खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ नावला कोठी के पास की घटना।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 6 =