Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- दौराने पुलिस मुठभेड टाप-10 शातिर पुलिस ने दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बुढ़ाना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय कुमार व उनकी टीम ने दौराने पुलिस मुठभेड एक शातिर लुटेरा एवं टॉप-१० अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शस्त्र भी बरामद किया हैं। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी करीब ढाई दर्जन मुकदमे दर्ज हैं जो एक शातिर किस्म का अपराधी बताया जा रहा है।

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अर्न्तगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी बुढाना व प्रभारी निरीक्षक बुढाना बृजेश कुमार शर्मा के नेत्तत्व मे गक्त रात्रि को उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव व उनकी टीम ने ०१ शातिर लुटेराध् टॉप -१० अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड खतौली रोड ग्राम कसेरवा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०२ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेराध्चोर प्रवृत्ति का अपराधी है तथा थाना बुढ़ाना का टॉप-१० अभियुक्त है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तगण का तनवीर पुत्र फतेहदीन निवासी ग्राम भसाना थाना बुढाना मु०नगर बताया जा रहा हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − three =