Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में टीकाकरण शिविर का आयोजन..

लिंक रोड स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ  विजय शुक्ला  भाजपा जिला अध्यक्ष,  अशोक कंसल  पूर्व विधायक, श्रीमती रेणु गर्ग जिला मंत्री, अंकित मित्तल सह मीडिया प्रभारी, प्रेमी छाबड़ा सभासद, विवेक चूघ सभासद एवं विजय वर्मा भाजपा नेता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया

इस कार्यक्रम का संचालन विजय वर्मा भाजपा नेता, कपिल पाल महामंत्री सरवट मंडल, शोभित, अंकित जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा द्वारा किया गया जिसमें श्री विजय शुक्ला जी ने कहा कि मोदी जी एवं योगी जी द्वारा वैक्सीन कार्यक्रम में लोग अधिक से अधिक बढ़ चढ़कर हिस्सा लें एवं अपने सगे संबंधी व दोस्तों को भी जागरूक करें ।

इस शिविर में को-वैक्सीन टीके की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई सीएमओ श्री फौजदार जी एवं डॉ गीतांजलि ने बताया कि को-वैक्सीन के टीके अब उपयुक्त मात्रा में बन रहे हैं इसलिए अब शहर में कोविशील्ड एवं को- वैक्सीन दोनों तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा
इस शिविर में 18 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 350 व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया गया ।

श्री विजय शुक्ला ने बताया कि शिविर के आयोजन में लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया । सभी व्यक्तियों को कतार में बैठाकर, सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अत्यंत व्यवस्थित ढंग से टीकारण किया गया ।

टीकाकरण के बाद विद्यालय द्वारा लोगों को फ्रूटी आदि भी वितरित की गई। श्री विजय शुक्ला जी ने विद्यालय द्वारा की गई व्यवस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता और विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज जी ने स्थिति का जायजा लिया और सभी को स्वास्थ्य की प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार का इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =