Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: धर्मवीर सिंह त्यागी विचार मंच द्वारा श्रद्धाजंलि अर्पित

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सांसद धर्मवीर सिंह त्यागी विचार मंच,मुजफ्फरनगर के तत्वाधान मे विचारमंच के सदस्यों द्वारा आज दोपहर के वक्त एक बैठक देव सत्कार स्थल,जिला अस्पताल के सामने रूडकी रोड,गाजावाली पर सम्पन्न हुई। जिसमें मुजफ्फरनगर मे दिवंगत दो बार सदस्य विधानसभा/लोकसभा सदस्य धर्मवीर सिंह त्यागी को उनकी 15 वीं पुन्यतिथि पर उनका स्मरण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की गयी तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

इस अवसर पर नरेन्द्र त्यागी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि सत्ता के नशे मे चूर इस भाजपा आम जन की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। विश्वभर मे नेहरू,गांधी, सरदार पटेल, अम्बेडकर, मौलाना अब्दुल कलाम आदि अनगिनत देशभक्तो बलिदानियो से मिली देश की आजादी को भाजपा रारकार आरएसएस के फार्मेसिस्ट एजेन्डे पर चलकर जनमानस को असहज करने पर तुली है।

जनता की शक्ति का दुरूपयोग निर्लजता से करवाकर व मीडिया का पूरी तरह से बाजारीकरण करवाकर निरंतर, निराशा, पक्षपात करके सामाजिक सदभाव को अस्थिर करने के प्रयास मे दिनरात जुटी है।

बैठक के दौरान नरेन्द्र कुमार त्यागी,नरेश चन्द त्यागी,अशोक शर्मा, जय कुमार, डा.विजय सिह पुण्डीर, महाविभूति त्यागी,बृजभूषण गर्ग, नरेन्द्र कुमार उर्फ लाल सिह पूर्व इंस्पैक्टर, के.डी.शर्मा,सुखबीर सिह,, सरताज, विनय त्यागी, ठाकुर ब्रहम सिह, अशोक कुमार वर्मा, अरविन्द कुमार भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र चौधरी, सतीश शर्मा,सुशील कुमार, फारूख सईद,सुबोध त्यागी, रवि कुमार अंसार आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

हादसे में मौत
मंसूरपुर/छपार। नेशनल हाईवे पर शाहपुर मोड़ के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।खानपुर मिल मंसूरपुर निवासी २१ वर्षीय कपिल पुत्र किरण सिंह देर रात्रि गांव पुरबालियान से मंसूरपुर आ रहा था। शाहपुर मोड़ से कुछ पहले अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

गंभीर अवस्था में उसे मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। घायल कपिल ने मुजफ्फरनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कपिल फोटोग्राफर की दुकान पर फोटोग्राफी का कार्य करता था। पांच बहनों का अकेला भाई था। घटना से परिजनों तथा रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उधर, कस्बा छपार निवासी विपुल गोयल अपने पुत्र मनस्वी के साथ सुबह मुजफ्फरनगर की तरफ से स्कूटी पर आ रहे थे। जब यह दोनों बिजोपुरा चौराहे के निकट पहुंचे तो पीछे से तेजगति से आ रहे वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। विपुल गोयल को मामूली चोट लगी, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मनस्वी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =