Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सैन्य अफसरों के दुःखद निधन पर किये श्रद्धासुमन अर्पित

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। झांसी रानी व्यापार मंडल एवं ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट द्वारा हाल ही में हुए तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकोप्टर क्रेश के हादसे में सी.डी.एस. जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी एवं १३ अन्य सैन्य अफसरों के दुःखद निधन पर अश्रुपूर्ण शोक व्यक्त करते हुए उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान सिविल लाइन प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह हादसा एक देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। जिसने देश के हर व्यक्ति की आँखे नम कर दी है। जिसमें आज सभी पार्टी, सगठनों के लोगो ने एकत्र होकर सभी वीर जवानो को झांसी रानी पार्क पर मोमबत्ती जलाकर एवं मौन धारण कर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की।

इस दौरान सिविल लाइन प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत, सरदार अमरजीत सिडाना, चुन्नी लाल सुनेजा, विपिन सिंघल, विजेन्द्र रोहित, राजू बहोत्रा, नदीम अंसारी, विक्की चावला, शलभ गुप्ता ऐड., जनार्दन विश्वकर्मा,हरप्रीत सिंह सन्नी, अश्वनी कुमार, यश भुटनी, अशोक बाटला, श्रीमोहन तायल, मोहित अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, प्रदीप उत्तरेजा, शशांक त्यागी, जुबेर अंसारी, गौरव सिघंल, रामकुमार नामदेव, संजय कुमार, राजकुमार कालरा, शाहिल अरोड़ा आदि बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

सीडीएस जनरल विपिन रावत को दी श्रद्धांजलि
खतौली। बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत के बाद कस्बे के राजनीतिक संगठन सहित स्कूलों में शोक सभा आयोजित की। सभी ने उनकी मौत को देश के लिए एक बड़ी हानि बताई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक सभा ब्लॉक अध्यक्ष खतौली के प्रतिष्ठान पर की। जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत सहित १३ लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया।

शोक सभा में ब्लाक अध्यक्ष खतौली निवेश राणा, डॉ राजेंद्र सिंह खारी, विकेश नाहरिया, संदीप गुप्ता, इस्तकार, इकबाल, मनीराम मुखिया, सुनील, अरुण प्रधान मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी मंडल खतौली द्वारा शोक सभा का आयोजन वरिष्ठ नेता मदन छाबड़ा के कार्यालय पर किया। शोक सभा में चीफ जनरल बिपिन रावत के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा, भाजपा महामंत्री राकेश प्रजापति, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, रवि ग्रोवर, सुंदर धारीवाल, अमित त्यागी, अंकित वर्मा, राहुल मौजूद रहे। वही दूसरी ओर इंदिरा गांधी स्मारक समिति के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री मुकेश शर्मा, नासिर सिद्दीकी, जमील अंसारी, नरेश चंद्र गौड़, राहत इकबाल, राजपाल मौजूद रहे।

कुंद कुंद जैन डिग्री कालेज में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद द्वारा रक्षा प्रमुख बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर शोक-सभा का आयोजन किया गया। डॉ. मनीष कुमार जैन ने बिपिन रावत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। शोक सभा में प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ, संयोजिका डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. कमल किशोर, जितेंद्र सिंह, डॉ. नीरजा गुप्ता, डॉ. सपना जैन, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. उत्तमचंद, डॉ. ऋचा जैन, स्तुति नागर, गौरव कुमार आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दी। तहसील सभागार में भी सेना प्रमुख बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर शोक सभा रखी गई। उसके बाद तहसील में आज काम काज नहीं किया गया।

उधर, मंसूरपुर गन्ना समिति परिसर में सुबह सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सीडीएस बिपिन रावत सहित सभी सैन्य अधिकारियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर डायरेक्टर राजेश्वर आर्य, अजमल, आदेश, छोटू, यशपाल सिंह, वेदपाल सिंह, सुशील कुमार मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + thirteen =