Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दो दिवसीय योग शिविर का डीएसएम शुगर मिल में हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि डीएसएम शुगर मंसूरपुर में दो दिवसीय योग शिविर के अंतर्गत सभी के लिए सामूहिक प्रातः कालीन योग सत्र व महिलाओं एवं बच्चों के लिए सांय कालीन विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया

प्रातः कालीन योग सत्र का उद्घाटन चीनी मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित द्वारा तथा सांय कालीन विशेष योग सत्र का उद्घाटन महिला क्लब अध्यक्षा रंजना दीक्षित द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया, योगाचार्य दिनेश डागर द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं एवं बच्चों को योग क्रियाएं करवाई गई 

बताया की योग करने से हमारी आंतरिक प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है जो शरीर की बाहरी खतरों से रक्षा करती है अर्थात महिलाओं एवं बच्चों के दैनिक जीवन में योग का बहुत बड़ा महत्व है, योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से दिन प्रतिदिन होने वाली बीमारियों से अपने आप को काफी हद तक बचाया जा सकता है 

योग के प्रयोग से बच्चों के शरीर का संपूर्ण विकास होता है अर्थात अपने साथ-साथ अपने संपूर्ण परिवार को निरोग एवं स्वस्थ रखने के लिए योग को अपनाना अति आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है, योग शिविर में संगीता सिंह, तारा गुप्ता, दीप्ति कुलश्रेष्ठ, सुमन यादव, रानी तिवारी, सुमन त्यागी, कुंती यादव आदि महिलाएं तथा अर्नव, अर्जुन प्रर्कश, आरव, ईशान व अन्य बच्चे उपस्थित रहे

 

निःशुल्क योग शिविर का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अच्छे स्वास्थ्य के तीन स्तंभ होते हैं आहार व्यवहार और निंद्रा। जिन लोगों का आहार शुद्ध सात्विक और संतुलित होता है वे लोग स्वस्थ और प्रसन्न रहते हैं।

जिनका व्यवहार मधुर और सबके साथ निष्पक्षता एवं ईमानदारी का होता है वह भी स्वस्थ रहते हैं। इसी प्रकार जिनको प्रगाढ़ निद्रा आती है और जो जल्दी सो जाते हैं तथा सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जग जाते हैं वह हमेशा स्वस्थ और निरोगी रहते हैं।

उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रामलीला टिल्ला मुजफ्फरनगर के निशुल्क योग साधना केंद्र की साप्ताहिक योग चर्चा में दिए।

उन्होंने बताया कि नियमित योग साधना और नियमित दिनचर्या के द्वारा हम अपने आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। हमारे शरीर में तीन प्रकार की धातु वात,पित्त और कफ होती हैं। जब यह तीनों धातुएं सम अवस्था में होती है तब हमारा शरीर स्वस्थ रहता है परंतु जब इनमें से कोई एक धातु कुपित हो जाती है तभी हम रोग ग्रस्त हो जाते हैं । इसलिए योग का पूरा पूरा लाभ लेने के लिए आहार का शुद्ध सात्विक और शाकाहारी होना अति आवश्यक है।

इस अवसर पर सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख लक्ष्मण सिंह ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना शुरू कराई। तत्पश्चात योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने हाथ पैर और कमर दर्द को दूर करने में सहायक सूक्ष्म क्रियाएं कराई। इस अवसर पर काफी संख्या में योग साधक और साधिकाओ ने भाग लिया जिसमें युवा और बच्चे भी काफी संख्या में प्रतिदिन भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

भारतीय योग संस्थान गर्मियों की छुट्टियों में बालक और बालिकाओं के लिए प्रतिवर्ष योग और संस्कार शिविर लगाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड प्रमुख नरेश कुमार प्रवीण कुमार विपिन कुमार पुरुषोत्तम शंकर हर्षवर्धन सुशील कुमार मनीष कुमार आकांक्षा अवनी आदि ने भाग लिया । योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि कल प्रातः ६रू०० वसुंधरा कॉलोनी मुजफ्फरनगर में एक नए योग साधना केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21723 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eleven =