उत्तर प्रदेश

सपा सांसद Shafiqur Rahman Burke का Video Viral: बोले- मुसलमानों डकैती डालकर एक दूसरे की जेबें खाली मत करो

समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Burke) अभी सप्ताह भर पूर्व जामा मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया था. जुमा अलविदा और आगामी ईद के त्यौहार पर नमाज अदा करने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी. अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का एक अजीबोगरीब वायरल वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सपा सांसद यह कहते नजर आ रहे हैं कि मुसलमानों एक हो जाओ. इस समय मदद का वक्त है.

डकैती डालकर एक दूसरे की जेबें खाली मत करो बल्कि एक दूसरे की मदद करो. वीडियो में वे कह रहे हैं कि ये देश हमारा है. हम इस देश में ही रहेंगे. देश की खिदमत कर देश को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे.वायरल वीडियो बीते शुक्रवार का बताया जा रहा है जो संभल की ही जामा मस्जिद में जुमा अलविदा की नमाज के दौरान हुई चर्चा का है.

बर्क अपने अजीबोगरीब बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं और इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि मुसलमानों एक हो जाओ. इस समय मदद का वक्त है. डकैती डालकर एक दूसरे की जेबें खाली मत करो बल्कि एक दूसरे की मदद करो. 70 साल की सियासत में हमेशा अपने भाइयों और कौम के लिए काम किया है. जब तक मरूंगा नहीं अपने भाइयों और कौम के लिए काम करता रहूंगा.

समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क यह भी कहते हैं नजर आ रहे हैं हम इस देश के हैं. हम इस देश में ही रहेंगे और देश की खिदमत कर देश को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. सपा सांसद नमाजियों को नसीहत देकर यह भी कह रहे हैं अपने शहर और मुल्क को सुंदर बनाने के आपसी भाई चारे के साथ रहें.

 

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 116 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =