Muzaffarnagar News: इन्फोटेनमेंट क्लब के अन्तर्गत सिखाये कैसे रखे स्वयं के गुस्से पर नियंत्रण के गुर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी०बी०ए० विभाग के सभागार में इन्फोटेनमेंट क्लब के अन्तर्गत छात्र ध् छात्राओ को स्वयं के गुस्से पर नियंत्रण कैसे रखा जाए के गुर का वर्णन एक डॉक्यूमेंट्री दिखाकर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी व विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह जी ने किया ।
कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल ने अपने शब्दों को समझाते हुये स्पष्ट किया कि ज्याद गुस्सा आने से आपकी मानसिक स्थिति पर भी इसका सीधा प्रभाव पडता है और शरीर में नई बीमारी भी पैदा होती है, जैसे चिंता, अवसाद, सिरदर्द, नकारात्मक व बीपी की समस्या आदि। यदि आप इस आदत से तंग आ चुके है और इससे निजात पाने के कुछ बेहद आसान टिप्स है के अच्छा संगीत आपके गुस्सा और मन दोनो को शांत करता है। म्यूजिक थेरेपी मन में पनपनें वाले नकारात्मक विचारों को रोक सकता है। आपका ध्यान भी उस बात से हट जाएगा जिससे गुस्सा और कम हो जायेगा।
विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह जी ने बताया कि गुस्सा आना सुनने में बहुत छोटी सी बात है, लेकिन यह एक बड़ी गंभीर समस्या है। आजकल हर किसी को बड़ी जल्दी गुस्सा आ जाता है, गुस्सा आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है । कुछ इसे कंट्रोल भी कर लेते है, लेकिन कुछ कंट्रोल नही कर पाते है। यदि आपका कोई भरोसेमंद दोस्त है, तो आम हमेशा अपनी भावनाओं को उनके सामने व्यक्त कर सकते है । आप कैसा महसूस करते है, इस बारे में किसी को बताने या बात करना हमेशा आपके गुस्से को बाहर निकालने का एक सहायक तरीका है ।
प्रवक्ता अभिषेक बागला ने बताया कि कॉलेज के छात्र ध् छात्राओ के लिए इन्फोटेनमेंट क्लब गतिविधि का उददेश्य उनमें बौद्धित्व, रचनात्मकता और सामाजिक संपर्क को बढ़ावा देते है। उन्होने बताया कि जब आपका दिमाग परेशान करने वाले विचारो से भर जाता है तब आप कोधित होगें, ऐसे समय में हमे शब्दों मे सुकून ढूंढ सकते है जैसे रिलैक्स, टेक – इट-इजी, यू विल बी ओके वाक्यांश अच्छे उदाहरण है। यदि व्यक्तिगत रूप से या किसी कॉल पर झगड़ा हुआ है, तो जरूरी है कि आप अकेले रहने के लिए कुछ समय निकालें । कुछ समय के लिए भीड़ से बचें। आपको शांति मिलेगी जिसकी आपको आवश्यकता है और सोचने का समय भी मिलेगा। गुस्सा आने पर अपनी आंखे बंद करके थोडी देर गहरी सांस लें। इससे आपको अपने गुस्से से तुरंत मुक्ति मिल सकती है। मेडीटेशन में भी ये दोनों प्रक्रियाएं शामिल है। गहरी सांसे आपको तनाव से मुक्त करने में मददगार साबित हो सकती है और इससे आपका मन भी शांत रहेगा।
डा० आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बी०बी०ए० विभाग से दीपक गर्ग, डा० अक्षय जैन, डा० संगीता गुप्ता, मौ० अन्जर, पूर्वी संगल, सोनिका, रोबिन मलिक, राहुल शर्मा, शंशाक, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश, अमित आदि शिक्षकगण व स्टॉफ नें प्रतिभाशाली छात्र ध् छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।

