Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- वाहन रैली निकाली, किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सड़क सुरक्षा माह के चलते शहर एवं गांव देहात से आने वाले दो पहिया से लेकर ४ पहिया वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभागध्ट्रैफिक पुलिस एंव रोडवेज परिवहन निगम ने एक संयुक्त अभियान चलाते हुए आज बाईक रैली सहित शहरी क्षेत्र में चौक चौराहों पर जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया है।

बता दें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग, यातायात विभाग तथा परिवहन निगम के संयुक्त अभियान में आज जनपद के महावीर चौक चौराहे पर एनसीसी व स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं एवं यातायात कर्मियों द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित एवं जागरूक किया तथा यातायात के नियमों के पालन हेतु प्रेरित भी किया गया।

इसके साथ ही परिवहन निगम के डिपो व वर्कशॉप में जाकर सड़क सुरक्षा मानकों जैसे सीट बेल्ट, बैक मिरर, बैकलाइट, इंडिकेटर, फॉग लाइट व बसों में रिफ्लेक्टर लगे होने का सत्यापन किया गया तथा जिन वाहनों में रिफ्लेक्ट पुराने हो गए थे या नहीं लगे थे उन वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगवाया गया है। इस कार्यक्रम में यात्री कर अधिकारी इरशाद अली, यातायात विभाग के टीआई आर के शर्मा तथा बृज किशोर त्यागी, एआरएम रोडवेज महेंद्र सिंह, राजकुमार तोमर तथा स्काउट गाइड जिला संगठन कमिश्नर स्काउट गाइड भारत भूषण अरोरा,श्रीमती प्रभा दहिया तथा अन्य यातायात कर्मी व विभाग के लोग सम्मिलित हुए।

परिवहन विभाग/ट्रैफिक पुलिस एंव रोडवेज विभाग के सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनता को जागरूक करने को लेकर चलाये गए इस अभियान को शहर की जनता ने भी खूब सराहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 6 =