Muzaffarnagar News: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चोरी के मोबाइलों सहित शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोबाईल चोरी की घटनाओ का १२ घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर चोर अभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से चोरी किए गए ११ मोबाईल, अवैध शस्त्र व मोटरसाईकिल बरामद किये। जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर आयुष विक्रम सिंह एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में मोबाईल चोरी की घटनाओं का १२ घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए ग्राम लकडसंधा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास से ०२ शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए ११ मोबाईल फोन, ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर, ०१ मोटरसाईकिल डिस्कवर बिना नम्बर व २५० रूपये बरामद किए गए। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ०४ मार्च को रविन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कच्छौली थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर व दिनेश पुत्र स्व० सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कच्छौली थाना कोतवाली नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि ३१ मार्च की रात्रि में ग्राम कच्छौली स्थित हमारे घरों से अज्ञात चोरों द्वारा ०३ मोबाईल फोन चोरी कर लिए गए।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया व वादी संदीप सिंह पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम पीनना थाना कोतवाली नगर व मोहित कुमार पुत्र किरणपाल निवासी ग्राम पीनना थाना कोतवाली नगर व वादी विपिन पुत्र राजवीर निवासी ग्राम पीनना थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा० मार्च की रात्रि को ग्राम पिनना में अपने-अपने घरों से अज्ञात चोरों द्वारा ०२ मोबाईल फोन व ४०० रूपये चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस को दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए उपरोक्त घटनाओं के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था।
गठित पुलिस टीम द्वारा चोरी की उपरोक्त घटनाओं का १२ घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए ०२ शातिर चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मोबाईल फोन १.रियलमी, रेडमी ३.गूगल पिक्सल कम्पनी को ३१ मार्च को ग्राम कछौली व मोबाईल फोन १.सैमसंग, २.वीवो कन्पनी व नगदी २५० रुपये को ग्राम पिनना के अलग-अलग घरो से चोरी किए गए थे, साथ ही बरामद अन्य मोबाईल फोन व मोटरसाईकिल डिस्कवर के बारे में बताया कि हम लोग अलग अलग गांव में जाकर जो मकान गांव से बाहर की तरफ बने होते है उन मकानों में चोरी छिपे घुसकर मोबाईल फोन आदि चोरी कर लेते है
यह मोटरसाईकिल भी हमने ऐसे ही चोरी की थी, जिसकी पहचान छिपाने के उद्देश्य से मोटरसाईकिल की नम्बर प्लेट उतार कर इंजन व चैचिस नम्बर मिटा दिये व बरामद तमंचे के सम्बन्ध मे बताया कि हम लोग इस तमंचे को घटना करते समय अपने बचाव हेतु रखते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण शाहरूख उर्फ सारिक पुत्र मुर्सलीन निवासी टॉडा भनेडा थाना मंगलौर ,जनपद हरिद्वार, दीपक पुत्र सतीश निवासी ग्राम सैदनंगला थाना चरथावल ,मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ११ मोबाईल फोन विभिन्न कम्पनियों के चोरी किए गए), ०१ अदद तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर, ०१ मोटरसाईकिल डिस्कवर रंग काला बिना नम्बर प्लेट(चोरी की गई), चोरी किए गए २५०-रुपये बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मानवेन्द्र सिंह भाटी, शैलेन्द्र सिंह सिरोही, है०का० रोहताश कुमार, अनिल चौधरी, का० सचिन कुमार तेवतिया, मौ० इश्फाक, मुनेन्द्र सिंह थाना कोतवाली नगर शामिल रहे।

