Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कोर्ट में विक्की त्यागी के बेटे ने किया सरेंडर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गैंगस्टर आरोपी कुख्यात विक्की त्यागी के बेटे अर्पित त्यागी ने चोरी-छिपे कोर्ट में सरेंडर कर दिया। गैर कानूनी तरीके से आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए अर्पित त्यागी ने गैंग बनाया था। इस मामले में थाना चरथावल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। गैंगस्टर अर्पित त्यागी नियाजी पुरा निवासी समर जहां हत्याकांड में जेल जा चुका है।

दो दशक तक क्राइम की दुनिया पर राज करने वाले कुख्यात विक्की त्यागी उर्फ विक्रांत त्यागी की १६ फरवरी २०१५ को कोर्ट रूम में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। विक्की त्यागी की हत्या के बाद गैंग की कमान उसकी पत्नी मीनू त्यागी ने संभाल ली थी। मीनू त्यागी हत्या के एक मामले में जिला जेल में उम्र कैद काट रही थी, लेकिन १ साल पहले मीनू त्यागी का प्रशासनिक आधार पर जिला जेल से अंबेडकर नगर जेल स्थानांतरण किये जाने के बाद जिले में आपराधिक गतिविधियों का संचालन उसके बेटे अर्पित त्यागी और रक्षित त्यागी कर रहे थे।

भाई और एक साथी पर भी हुई थी कार्रवाई

थाना चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि २८ मार्च को उन्होंने विक्की त्यागी के बेटे के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि विक्की त्यागी के बेटे रक्षित त्यागी ने आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए एक गैंग बनाकर अपराधिक गतिविधियां करना शुरू कर दिया था। उसके गैंग में भाई अर्पित त्यागी, रितिक और एक अन्य व्यक्ति विनोद था।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले पंजाब के मोहाली से रितिक को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि पुलिस अर्पित त्यागी की तलाश में जुटी थी। बताया कि पुलिस कार्रवाई से बचे हुए अर्पित त्यागी ने बुधवार को विशेष गैंगस्टर कोर्ट अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

गैंगस्टर में नियुक्त किए गए विक्की त्यागी के बेटे अर्पित त्यागी ने करीब ३ साल पहले देहरादून में मुजफ्फरनगर निवासी समर जहां की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अर्पित त्यागी को जेल जाना पड़ा था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − five =