Muzaffarnagar News: विभिन्न स्थानों पर हुए वैक्सीनेशन, ग्रेन चैम्बर में भी लगे टीके
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत आज दीप चन्द्र ग्रेन चैम्बर इ० का० मई मण्डी मुजफ्फरनगर में १५ वर्ष से अधिक आयुवर्ग के २३० छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया। कल ४ जनवरी को भी टीकाकरण होगा ।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० एम० एस० फौजदार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं समाज सेवी श्रीमती वीना शर्मा जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ० गीताजंली वर्मा और विद्यालय प्रबंधक श्री विनोद संगल ने संयुक्त रूप से विद्यालय में टीकाकरण कार्यक्रम का उदघाटन किया।
जि०वि०नि० श्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण के साथ ही कोविड गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन किया जाना नितान्त आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा ने सभी आगन्तुक गणमान्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को कोरोना गाइड लाइन्स के सम्बन्ध में जागरूक करने के सतत प्रयास किये जा रहे हैं।
गोष्ठी आयोजित
पुरकाजी। विकास खंड पुरकाजी के खंड विकास अधिकारी द्वारा ब्लॉक पुरकाजी में एड्स की गोष्ठी एवं रिर्सास पर्सन हेतु परीक्षा का आयोजन किया गया। शासन के आदेशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार विकास खंड पुरकाजी के खंड विकास अधिकारी रंजीत कुमार गुप्ता द्वारा उ०प्र० राज्य एड्स नियन्त्रण सोसाइटी के अन्तर्गत ब्लॉक पुरकाजी में एड्स की गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्लॉक पुरकाजी में स्वयं समूह की महिलाओं का रिर्सास पर्सन हेतु परीक्षा करायी गयी।
विभिन्न स्थानों पर हुए वैक्सीनेशन
मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र मे विभिन्न स्थानों पर 15 वर्ष से 18 साल के किशोरों के वैक्सिनेशन के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें कई किशोरों ने टीकाकरण कराया। इसी संदर्भ मे नई मन्डी पटेल नगर स्थित दीपचन्द ग्रैन चैंबर इंटर कॉलेज, जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा भागवन्ती सरस्वती गर्ल्स इंटर कालेज मे किशोरो ने वैक्सीन के टीके लगवाये।
इस दौरान दीपचन्द ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय शर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं ननई मंडी उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा जनपद की सीएचसी, बघरा, सीएचसी शाहपुर, सीएचसी चरथावल, पुरकाजी, बुढ़ाना, जानसठ आदि में भी टीकाकरण किया गया।

