Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में विभोर संगल टेबल टेनिस टूर्नामेंट संम्पन

Muzaffarnagar News: स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में चल रहे विभोर संगल अंतर्विद्यालय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन हर्षोल्लास से हुआ | समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती उषा संगल डायरेक्टर, सिद्धार्थ पेपर्स प्राईवेट लिमिटिड काशीपुर का विद्यालय पहुचने पर अध्यक्ष श्री मिलिंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री महेश चंद गर्ग, मैनेजर श्री विनोद संगल, जॉइंट मैनेजर डॉ० अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार, डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, हैड मिस्ट्रेस, जूनियर विंग श्रीमती ममता चौहान ने स्वागत किया | प्रधानाचार्य आजाद वीर ने टूर्नामेंट के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि –  

अंडर 11 बालक  वर्ग में (जी० डी० गोयनका) के अग्रिम जैन ने प्रथम स्थान,  (जी० डी० गोयनका) के वत्सल ने द्वितीय स्थान, (जी० सी० पी० एस०) के अहम डागर व चैतन्य कपूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

अंडर 11 बालिका  वर्ग में (जी० सी० पी० एस०) की माही ने प्रथम स्थान,  (जी० सी० पी० एस०) की अराध्या ने द्वितीय स्थान, (जी० सी० पी० एस०) की आनी अग्रवाल व कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

अंडर 14 बालक  वर्ग में (जी० सी० पी० एस०) के आदित्य ने (जी० सी० पी० एस०) के युवराज को हराया | (आगरा) के हर्ष गुप्ता ने (एस० डी०  पी० एस०)  के अभिनव को हराया | (आगरा) के उमर खान ने (जी० सी० पी० एस०) के अहम डागर को हराया | (दा एस० डी० पी० एस०) के चिराग ने (दा एस० डी० पी० एस०) के भावनूर को हराया | (जी० सी० पी० एस०) के रूद्र गौतम ने (दा एस० डी० पी० एस०) के रोहन को हराया | (जी० सी० पी० एस०) के कृष्णा ने (दा एस० डी० पी० एस०) के अविरल को हराया | (जी० डी० गोयनका) के अग्रिम ने (जी० सी० पी० एस०) के कृतज्ञ को हराया | (दा एस० डी० पी० एस०) के अविरल पाण्डेय ने (शारदेन) के सानिध्य को हराया | (जी० सी० पी० एस०) के कृष्णा दीक्षित ने (दा एस० डी० पी० एस०) के अविरल पाण्डेय को हराया | (आगरा) के उमर खान  ने प्रथम स्थान,  (जी० सी० पी० एस०) के कृष्णा दीक्षित ने द्वितीय स्थान, (जी० सी० पी० एस०) के रूद्र गौतम व आदित्य त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

अंडर 14 बालिका  वर्ग में (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की राशि ने (जी० सी० पी० एस०)  की गरिमा को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान प्राप्त किया | (जी० सी० पी० एस०) की ईशिका राठी ने (एस० डी० पी० एस०) की चेतना को हराकर क्वार्टर फाइनल में दूसरा स्थान प्राप्त किया | (दा एस० डी० पी० एस०) की अपूर्वा ने (एस० डी० पी० एस०) की रिद्धिमा को हराकर क्वार्टर फाइनल में तीसरा स्थान प्राप्त किया | (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की राशि ने (दा एस० डी० पी० एस०) की श्वेता सिंह को हराकर फाइनल में अपना स्थान बनाया | (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की राशि ने प्रथम स्थान,  (दा एस० डी० पी० एस०) की श्वेता सिंह ने द्वितीय स्थान, (जी० सी० पी० एस०) की ईशिका राठी व   (दा एस० डी० पी० एस०) की अपूर्वा गर्ग  ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

अंडर 17 बालक वर्ग में  (आगरा) के हर्ष ने (एस० डी० पी० एस०) के कुनाल को हराया | (आगरा) के अभय सरोज ने (स्टेपिंग स्टोनस) के प्रथम मित्तल को हराया | (शारदेन) के सानिध्य को वाक ओवर मिला | (आगरा) के उमर खान ने (स्टेपिंग स्टोनस) के करण पाल को हराया | (आगरा) के उमर खान ने (एल० जे० पी० आई०) के यश वर्धन को हराया | (एल० जे० पी० आई०) के अथर्व शर्मा ने (जी० सी० पी० एस०) के युवराज को हराया | (एल० जे० पी० आई०) के दिव्यांश सिंघल ने (जी० सी० पी० एस०) के अम्बर गौर को हराया | (आगरा) के अभय सरोज ने(होली एंजेल्स) के माधव पंवार को हराया | (आगरा) उमर खान ने (एल० जे० पी० आई०) के दिव्यांश सिंह को हराया | (आगरा) के हर्ष गुप्ता ने (दा एस० डी० पी० एस०) के कुनाल शर्मा को हराकर प्री क्वार्टर में स्थान प्राप्त किया | (आगरा) उमर खान ने (एल० जे० पी० आई०) के अथर्व शर्मा को हराकर सेमीफाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त किया | (आगरा) के हर्ष गुप्ता ने  (एस० डी० पी० एस०) के देवांश सैनी को हराकर सेमी फाइनल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया | (आगरा) के हर्ष गुप्ता ने  (आगरा ) के उमर खान को हराकर फाइनल में अपना स्थान बनाया  | (आगरा) के हर्ष गुप्ता ने प्रथम स्थान,  (आगरा) के उमर खान ने द्वितीय स्थान, (एल० जे० पी० एस०) के अथर्व शर्मा ने व (एस० डी० पी० एस०) के देवांश सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

अंडर 17 बालिका  वर्ग में (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की राशि ने (सहारनपुर) की दीप्ति गंगवार को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त किया | (जी० सी० पी० एस०) की वंशिका ने (सहारनपुर) की ख़ुशी नेगी को हराकर क्वार्टर फाइनल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया |  (होली एंजेल्स) की सिमरन ने (जी० सी० पी० एस०) की कनक को हराकर क्वार्टर फाइनल में तृतीय स्थान प्राप्त किया | (सहारनपुर) की प्रिया ने (शामली की शगुन को हराया |  (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की राशि ने (जी० सी० पी० एस०) की वंशिका को हराकर सेमीफाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त किया | (सहारनपुर) की प्रिया नौटियाल ने (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की सिमरन को हराकर सेमीफाइनल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया | (सहारनपुर) की प्रिया नौटियाल प्रथम स्थान,  (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की राशि ने द्वितीय स्थान, (सहारनपुर) की महिमा गौर  व (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

अंडर 19 बालक वर्ग में (जी० सी० पी० एस०) के अक्षित कुमार ने (एल० एल० जे० पी०) के हर्ष वर्धन को हराया |  (दा एस० डी० पी० एस०) के लक्ष पाल को वाक ओवर मिला | (एस० डी० पी० एस०) के अमन कपूर ने (जी० डी० गोयनका) के हार्दिक गोयल को हराया | (होली एंजेल्स) के माधव पंवार ने (शारदेन) के आरुष जैन को हराया | (एस० डी० पी० एस०) के सार्थक ने (एस० डी० पी० एस०) के अमन कपूर को हराकर  क्वार्टर फाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त किया | (आगरा) के साहिल ने (छबील दास) के सागर को हराकर क्वार्टर फाइनल में द्वितीय प्राप्त किया | (आगरा) के हर्ष गुप्ता ने (जी० सी० पी० एस०) के दक्ष जैन को हराकर क्वार्टर फाइनल में तृतीय स्थान प्राप्त किया | (आगरा) के अभय सरोज ने (एस० डी० पी० एस०) के देवांश सैनी को हराकर क्वार्टर फाइनल में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया | (आगरा) के हर्ष गुप्ता ने (स्टेपिंग स्टोंस) के करण पाल को हराया | (एस० डी० पी० एस०) के अनंत त्यागी को वाक ओवर मिला | (एस० डी० पी० एस०) के अमन कपूर ने (डी० पी० एस०, गाज़ियाबाद) के अद्विक गर्ग को हराया | (एस० डी० पी० एस०) के अमन कपूर ने (जी० सी० पी० एस०) के श्रीनाथ को हराया | (आगरा) के हर्ष ने (एस० डी० पी० एस०) के अनंत त्यागी को हराया |  (एल० एल० जे० पी०) के राहुल गर्ग ने (दा एस० डी० पी० एस०) के ओम झा को हराया | (आगरा) के अभय सरोज ने (एस० डी० पी० एस०) के सार्थक किन्द्रा को हराकर सेमीफाइनल प्रथम स्थान प्राप्त किया | (आगरा) के हर्ष ने (आगरा) के साहिल गुप्ता को हराकर सेमीफिनल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया | (आगरा) के हर्ष गुप्ता ने प्रथम स्थान,  (आगरा) के अभय सरोज ने द्वितीय स्थान, (एस० डी० पी० एस०) के सार्थक किन्द्रा व (आगरा) के साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

अंडर 19 बालिका  वर्ग में  (दा एस० डी० पी० एस०) की वंशिका को वाक ओवर मिला | (जी० सी० पी० एस०) की अविका ने (होली एंजेल्स) की देवना को हराया | (सहारनपुर) की ख़ुशी ने (जी० सी० पी० एस०) की ट्विंकल बर्मन को हराया | (दा एस० डी० पी० एस०) की अदिति ने (जी० सी० पी० एस०) की भाग्य श्री को हराया | (जी० सी० पी० एस०) की श्वेता ने (शामली) की भूमि को हराया | (सहारनपुर) की अंजलि ने (दा एस० डी० पी० एस०) की गुंजन को हराया | (दा एस० डी० पी० एस०) की अपूर्वा ने (एस० डी० पी० एस०) की अक्षरा को हराया | (दा एस० डी० पी० एस०) की सुहाना को वाक ओवर मिला | (दा एस० डी० पी० एस०) की अपूर्वा ने (एस० डी० पी० एस०) की प्रिया को हराया | (दा एस० डी० पी० एस०) की माही ने (सहारनपुर) की गौरी को हराया | (शामली) की सिमरन ने (एस० डी० पी० एस०) की अदिति को हराया | (दा एस० डी० पी० एस०) की श्वेता ने (सोफ़िया, सहारनपुर) की दीप्ति को हराया | (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की शगुन ने (एस० डी० पी० एस०) की भाविका को हराया | (शामली) की शगुन ने (एस० डी० पी० एस०) की नंदिनी को हराया | (एस० डी० पी० एस०) की भाविका ने (जी० सी० पी० एस०) की मानवी को हराया | (शामली) की शगुन ने (सहारनपुर) की प्रिया को हराया | (एस० डी० पी० एस०) की प्रिया ने (जी० सी० पी० एस०) की आरुही को हराया | (सहारनपुर) की ख़ुशी ने | (दा एस० डी० पी० एस०) की सेजल को हराया | (जी० सी० पी० एस०) की अविका ने (होली एंजेल्स) की रमशा को हराया | (सहारनपुर) की ख़ुशी ने (दा एस० डी० पी० एस०) की सेजल को हराया | (सहारनपुर) की अंजलि ने (दा एस० डी० पी० एस०) की अदिति को हराया | (जी० सी० पी० एस०) की अविका ने (सहारनपुर) की ख़ुशी अग्रवाल को हराकर क्वार्टर फाइनल में तीसरा स्थान प्राप्त किया | (सहारनपुर) की महिमा ने (दा एस० डी० पी० एस०) की अंशिका को हराया | (जी० टी० बी०) की महिमा ने (दा एस० डी० पी० एस०) की माही मालिक को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बनाया | (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की सिमरन ने (जी० सी० पी० एस०) की अविका पाल को हराकर सेमी फाइनल में प्रथम स्थान प्राप्त किया | (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की शगुन ने (जी० टी० बी०) की महिमा को हराकर सेमी फाइनल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया | (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की शगुन ने (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की सिमरन को हराकर फाइनल में अपना स्थान बनाया |

 (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की शगुन ने प्रथम स्थान,  (हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज) की सिमरन ने द्वितीय स्थान, (जी० टी० बी०, सहारनपुर) की महिमा ने व  (जी० सी० पी० एस०) की अविका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया |

टूर्नामेंट का समापन बालक एवं बालिका कैटेगरी के प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया | इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने रंगारंग कार्यक्रमों प्रस्तुत किये | विभोर संगल टेबल टेनिस चल वैजयंती  आगरा को प्रदान की गयी |                                         

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को खेल का महत्व बताते  हुए कहा कि खेल का मैदान मानवीय गुणों की प्रयोगशाला है | मानव मस्तिष्क़ कितना ही सबल क्यों न हो, चलना पैरों से ही होता है | खेलों से शरीर भी पुष्ट होता है | खेल कूद एवं व्यायाम जीवन भर निरोगी बने रहने के लिए आवश्यक है | उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आवश्यक खेलों से सांस्कृतिक आदान – प्रदान एवं सांप्रदायिक सौहार्द के साथ समाज एवं राष्ट्रीय एकता को बल मिलता है | मुख्य अतिथि ने टेबल टेनिस खेल को प्रोत्साहन देने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति की भूरि–भूरि प्रशंसा की |

मैनेजर श्री विनोद संगल व प्रधानाचार्य आजाद वीर ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि श्रीमती उषा संगल व अन्य अतिथिगण, विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, विभिन्न जनपदों से टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने आये समस्त स्कूली छात्र- छात्राओं, टीम के कोच, अभिभावकगण तथा विद्यालय स्टाफ और प्रेस मीडिया आदि सभी का ह्रदय से धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया  | विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता ने  खिलाडियों एवं  विद्यालय के स्टाफ और छात्र छात्राओ का खेल के प्रति मनोबल बढ़ाने एवं उत्साह वर्धन हेतु मुख्य अतिथि एवं सभी आगन्तुको का धन्यवाद और विभिन्न विद्यालयो से आये कोच व विजेता एवं अन्य प्रतिभाग करने वाले छात्र – छात्राओं को टूर्नामेंट में भाग लेकर विद्यालय का मान बढाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी |

इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में जिला टी० टी० एसोसिएशन के श्री मानक चन्द गुप्ता, विद्यालय के पी० टी० आई० शीलु कुमार एवं नैना कुच्चल, मनीष कुमार, योगेन्द्र गौतम, अभिलाष एवं अन्य सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा | कार्यक्रम का संचालन ऋतू जैन एवं हरदीप कौर ने किया | कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई |

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15094 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =