Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: तमंचा, कारतूस सहित शातिर गौकश को दबोचा

ईनामी शातिर लुटेरे को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  थाना खतौली पुलिस द्वारा ०४ वर्षों से फरार १०,००० रूपये का ईनामी लूटेरा अभियुक्त गिरफ्तार।जनपद में चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खतौली डा० रविशंकर एवं थाना प्रभारी खतौली संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में खतौली पुलिस द्वारा ०४ वर्षों से फरार व १०,००० रूपये के ईनामी लुटेरे अभियुक्त को २३ बटालियन पीएसी मुरादाबाद के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना खतौली पर पंजीकृत मु०अ०सं० २४१/१९ धारा ३९२,४११ भादवि में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा १० हजार रुपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द पुत्र कुंवरपाल निवासी आर्दश नगर कालोनी थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक मुनीश कुमार थाना खतौली, का० राहुल नागर, सुभम, सुधीर कुमार थाना खतौली शामिल रहे।

 

 

तमंचा, कारतूस सहित शातिर गौकश को दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा शातिर किस्म के गौकश अभियुक्त की मय एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय एक जिंदा कारतूस ३१५ बोर सहित गिरफ्तारी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद में वांछित एंव वारण्टी अभियुक्तओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान किसी संगीन घटना को कारित करने की फिराक में घूमते हुए अभि०- शादाब उर्फ चीडा पुत्र कय्यूम नि० लीकडा पट्टी सुजडू थाना को०नगर मु०नगर को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर खेडा पट्टी सुजडू तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया

जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय एक जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद हुआ। अभियुक्त शातिर किस्म का गौकश अपराधी है जिसके विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त शादाब उर्फ चीडा पुत्र कय्यूम नि० लीकडा पट्टी सुजडू थाना को०नगर मु०नगर शामिल रहे।

जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर व एक जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० गनेश कुमार शर्मा, है०कां० रोहताश, अनिल कुमार, कां० सचिन कुमार, विकास कुमार शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 13 =