Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-हाथो में तख्ती लेकर सरेंडर करने पहुंचा शातिर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस के खौफ से १० हजार के इनामी बदमाश ने थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। बदमाश गले में तख्ती डालकर अपराध न करने की कसम खाता हुआ थाने पहुंचा और पुलिस से माफी मांगी। जिसके बाद बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

थाना खतौली क्षेत्र में सहारनपुर से आए व्यापारियों की बकरी और भेड़ लूट लिए गए थे। २० और २५ जनवरी को अलग-अलग क्षेत्रों में हुई लूट की घटना के बाद खतौली थाना पुलिस ने लुटेरों पर एफआईआर की थी। जांच के दौरान प्रकाश में आए ३ लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जबकि लूट के आरोपी आमिर पुत्र यासीन निवासी शराफत कॉलोनी थाना खतौली की तलाश हो रही थी। ६ मार्च को मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश कलीम पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस की गोली लगने से कलीम घायल हुआ था, लेकिन उसके साथ मौजूद उसका भाई आमिर फरार हो गया था।

थाना खतौली पुलिस ने उस पर १० हजार का इनाम रखा था। घटना के बाद पुलिस ने आमिर की तलाश शुरू कर दी। जिससे घबराकर आमिर ने खतौली थाना पहुंचकर सीओ रमाशंकर मिश्रा के सामने सरेंडर कर दिया।

बदमाश आमिर गले में तख्ती डालकर माफी मांगते हुए पुलिस के पास पहुंचा। भविष्य में किसी भी अपराधिक घटना को अंजाम न देने की कसम खाई। सीओ खतौली रमाशंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + two =