Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शातिर लुटेरा मुठभेड में किया गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल व अवैध असलाह एवं कारतूस बरामद

बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में ०२ शातिर लूटेरे अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से कब्जे से लूटी गयी नकदी, मोबाइल व अवैध असलाह एवं कारतूस बरामद की।

जनपद में शातिर लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत तथा पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग मे ०२ लूटेरे अभियुक्तगण विजय पुत्र राजू, सत्यम पुत्र टीनू निवासीगण टीकरी थाना दौघट जनपद बागपत गोली लगने से घायल हो गए। घायल अभियुक्तगण विजय व सत्यम को उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

ज्ञात हो कि थानाक्षेत्र बुढाना के जंगल ग्राम परासौली में अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी से लूट की घटना को कारित किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना बुढाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग (मु०अ०स०-३६०ध्२२ धारा-३९२ भादवि) पंजीकृत किया गया। उक्त लूट की घटना में घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण विजय व सत्यम शामिल थे। शातिर कब्जे से ०२ तमंचे मय ०२ खोखा व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ मोबाइल फोन, ०३ हजार रुपये नकद बरामद हुए।

शातिर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सेंसरपाल, कां० शिवकुमार, कां० नवीन कुमार थाना बुढाना, कां० सोनू सिरोही थाना बुढाना, कां० जगदीश थाना बुढाना, का० विजय दीक्षित थाना बुढाना शामिल रहे। गिरफ्तार/घायल अभियुक्तगण विजय व सत्यम उपरोक्त लूटेरे प्रवृत्ति के अपराधी है जिनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना बुढाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20897 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 4 =