Muzaffarnagar News: वीडियो कान्फ्रेसिंग से समीक्षा बैठक हुई आहूत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राहत आयुक्त द्वारा कम वर्षा के कारण संभावित सूखे की वीडियों कांफ्रेसिंग कर समीक्षा बैठक आहूत की गयी। राहत आयुक्त महोदय द्वारा कम वर्षा के कारण संभावित सूखे की वीडियों कांफ्रेसिंग कर समीक्षा बैठक आहूत की गयी। जिसमें जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के द्वारा उक्त वीडियों कांफ्रेसिंग बैठक में प्रतिभाग किया गया।
उक्त बैठक में राहत आयुक्त द्वारा कम वर्षा एवं सूखे के सम्बन्ध में समस्त जनपदो के साथ समीक्षा की गयी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राहत आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सिंचाई विभाग, सिंचाई के लिए नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और बिजली विभाग को ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
साथ ही दलहन तिलहन और सब्जी के बीज किसानों को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दियें। साथ ही ट्यूबवेल की बिलों की वसूली भी स्थगित रहेगी, साथ ही ट्यूबवेल कनेक्शन भी नहीं काटे जाएंगे।
बैठक में उप जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी श्री जसवीर सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ श्री ओमकार चतुर्वेदी द्वारा भी प्रतिभाग वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया गया।
विद्यालय का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज दोपहर के वक्त महावीर चौक स्थित चौधरी चरण सिंह मार्किट स्थित कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिह ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर शिक्षण कार्य सम्बन्धी व्यवस्थाओ, विद्यालय के भवन एवं बच्चों के लिए अन्य सुविधाओं
आदि के सम्बन्ध मे निर्देशित कर किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान बताया कि उक्त विद्यालय को आधुनिक शिक्षा पद्वति से जोडा जाएगा ताकि बच्चों को विभिन्न सुविधाओं के साथ उचित शिक्षा मिल सके। विद्यालय परिसर मे बच्चों के लिए झूले प्रकाश व्यवस्था आदि करायी जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के साथ मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया सहित विद्यालय प्रधानाचार्या सहित समस्त शिक्षकगण एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

