Muzaffarnagar News: गर्मी से नागरिक हुए हलकान, बढ़ गई है बिजली कटौती भी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गर्मी का सितम इस कदर बढ गया है कि दोपहर के समय सडकों पर चलना मुश्किल हो गया है। असहनीय धूप शरीर को झुलसा रही है। बिजली के गुल हो जाने से गर्मी के कारण रात के समय में लोग बैचेन रहते है। दोपहर के समय आसमान से बरसती आग के कारण लोग मुंह पर कपडा लपेटकर घरों से बाहर निकले।
गर्मी ने शहर से लेकर देहात तक भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के समय बरस रही आग राह चलते लोगों के शरीर को झुलसा रही है। लू के थपेड़ों ने लोगों का बूरा हाल किया है। घरों में चल रहे कूलर-पंखे भी फेल हो रहे है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाकर किसी तरह गर्मी से बचने की कोशिश में लगे हैं।
शनिवार को अधिकतम तापमान ४१.४ डिग्री दर्ज किया गया है। अप्रैल महीना गर्मी की शुरुआत लेकर आया था। अब जाते-जाते मुजफ्फरनगर में गर्मी से लोगों को पसीने निकलने लगा है। शुक्रवार का दिन लोगों के लिए अधिक गर्मी के बीच गुजरा। सुबह १० बजे ही तेज धूप होने के कारण लोगों को दोपहर सी लगने लगी।
इसके बाद दोपहर १२ बजे सड़कों पर निकले लोगों को शरीर को जला रही धूप का सामना करना पड़ा। अधिकतर लोग धूप से बचने के लिए अपने सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर आते-जाते नजर आए। वहीं गर्मी दोपहर तीन बजे के बाद भी कम नहीं हुई। शाम को धूप से तो लोगों को राहत मिल गई
लेकिन वातावरण में हवा न चलने से लोगों को घुटन भरी गर्मी झेलनी पड़ी। घरों में चल रहे कूलर और पंखे भी फेल रहे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान ४१.४ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान २२.८ डिग्री दर्ज किया गया। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के उपाय कर रहे हैं। गर्मी में बिजली कटौती भी बढ़ गई है। गर्मी जाने के बाद दो लोगों का बुरा हाल हो जाता है।

