Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-काली नदी का जलस्तर बढा, खेतों में पहुंचा पानी, सब्जी की फसल हुई नष्ट

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कई दिन से हो रही मूसलाधार बारिश का असर सामान्य जनजीवन पर पड़ना शुरू हो गया है। शहर से सटकर गुजर रही काली नदी बारिश के पानी के चलते चढ़ गई। जिससे किनारे के दोनों छोर पर दूर तक बोई गई सब्जी किसानों की लाखों की फसल जलमग्न हो गई। काली नदी के आसपास बाई गई लाखों की फसल को नुकसान बताया जा रहा है।

जबकि रिहायशी बस्तियों में भी पानी पहुंचने का खतरा पैदा हो गया है।मूली, शलजम और गोभी की फसल नष्ट-काली नदी तट पर स्थित भूमि में सब्जी की खेती करने वाले किसान अरजीत कुमार ने बताया कि बारिश का पानी काली नदी में चढ़ रहा है। काली नदी के दोनों तट पर स्थित सैंकड़ो भूमि को पानी ने अपनी चपेट में ले लिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी नदी किनारे स्थित अपनी भूमि में मूली, शलजम तथा गोभी आदि की फसल बोई हुई थी।

बताया कि फसल तैयार थी, लेकिन पानी के चलते नष्ट हो गई।बताया कि काली नदी का पानी चढ़ने से उनके खेतों में खड़ी सब्जी की फसल नष्ट हो गई। बताया कि आसपास के सब्जी किसानों के साथ भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने बताया कि बारिश के चलते नदी किनारे के सब्जी किसान बर्बाद हो गए।

काली नदी तट पर स्थित भूमि पर सब्जी की खेती कर आजीविका कमाने वाले किसानों के सपने बारिश ने चकनाचूर कर दिये हैं। बारिश के चलते किसान अरजीत कुमार ने बताया कि उसकी लाखों की फसल नष्ट हो गई।

अरजीत ने प्रदेश सरकार से मुआवजे की उम्मीद जताई है। कहा कि उन सहित काली नदी के आसपास सब्जी की खेती करने वाले दर्जनों किसानों को लाखों का नुकसान पहुंचा। कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन मुआवजा देकर उनकी आर्थिक सहायता करे।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 1 =