Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य का स्वागत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत सरकार में एससी एसटी आयोग की सदस्य, पूर्व सांसद श्रीमती अंजू बाला जी का आज खतौली के समाजसेवियों ने सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर वाल्मिकी के नेतृत्व में खतौली बाईपास पर स्थित चीतल ग्रांड पर स्वागत किया व बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष में भगवान बुद्ध और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी का चित्र भेंट किया।

आयोग की सदस्य अंजू बाला ने ग्राम सठेडी निवासी पीड़ित महिला नीरू वाल्मिकी की समस्या को सुनकर मुजफ्फरनगर प्रशासन को तलब कर तत्काल प्रभाव से पीड़ित की सहायता करने वह दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।

अंजू बाला ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा चरथावल थाना क्षेत्र के पावटी खुर्द गांव के पीड़ित दलित परिवारों से मिलने दिल्ली से चलकर आई हूं जनपद मुजफ्फरनगर के कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी के पिता राजबीर सिंह द्वारा गांव में मुनादी कराकर दलित परिवारों को खुलेआम धमकी देने का तुगलकी फरमान का मामला मेरे संज्ञान में आया था।

फरमान का वीडियो वायरल होने के बाद जहां मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुनादी करने और कराने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। स्वागत करने वालो में समाजसेवी इरशाद जाट, नथन सिंह, अरशद मिर्जा, अभिषेक गोयल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 4 =