Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- एस०डी०कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रांगण में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस०डी०कॉलेज ऑफ कॉमर्स,के प्रांगण में आन्तरिक गुणवत्ता एवं सुनश्चयन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में गृहविज्ञान संकाय द्वारा ष्विश्व मानसिक स्वास्थय दिवसष् के उपलक्ष में एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी थीम ष्मानसिक स्वास्थ व कल्याण को वैश्विक प्राथमिकता बनाये रही।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ डा० सचिन गोयल (प्राचार्य), श्रीमति नीतु गुप्ता विभागाध्यक्षा (गृहविज्ञान संकाय), डा० सौरभ जैन (आईक्यूएसी समन्वयक), डा० रवि अग्रवाल, श्रीमति एकता मित्तल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रतियोगिता में सभी संकायों के छात्रध्छात्राओं ने बढचढकर हिस्सा लिया एवं मानसिक सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए अपनी सोच को कला के माध्यम से विभिन्न रंगो के द्वारा कागज पर उकेरा।

प्रतियोगिता में सानिया, समरीन, सानिया जेहरा, सिमरन, वंशिका, तानिया, काजल, अन्विका, निकिता, आयशा, मुस्कान, आयशा सैफी, तानिया शर्मा, शाजिया रहबर, शालू, गौतम, वरदान, नंदनी, रीशु व निक्की आदि छात्रध्छात्राओं ने भाग लिया।प्रतियोगिता में आयशा सैफी प्रथम स्थान, तानिया शर्मा द्वितीय स्थान, शाजिया रहबर तृतीय व वंशिका त्यागी को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्रीमती एकता मित्तल, डा० मोनिका रूहेला, श्रीमति नीतु गुप्ता रहें।

प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने बताया कि विश्व स्वास्थ संगठन के द्वारा हर साल १० अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। कोविड- १९ महामारी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि हमारे शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के बीच गहरा संबंध है। लेकिन अभी भी ज्यादातर लोग इसपर ध्यान नहीं देते। फिजिकल और मेंटल हेल्थ एक ही सिक्के के दो पहलू की तरह हैं। किसी भी एक पहलू को नजरअंदाज करना दूसरे पहलू को नकारात्मक तरीके से प्रभावित करता है।

इस प्रॉब्लम को छिपाने की जगह उस पर ध्यान देने की जरूरत है वरना आने वाले समय में स्थिति और बिगड़ सकती है।कार्यक्रम के अंत में डा० सौरभ जैन (आईक्यूएसी समन्वयक) ने उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रध्छात्राओं को धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया, कि ऐसे आयोजन तनाव में जी रहे लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास करने के लिए और उन्हें सही रहा दिखाने के लिए जागरूक करते हैं एवं महाविद्यालय समय-समय पर ऐसे आयोजन करता रहेगा।प्रतियोगिता को सफल बनाने में डा० अनामिका पंवार, अंजू कुमारी, नीतु शर्मा, निशा शर्मा, पिंकी, कायनात रिजवी, पूजा आदि का सहयोग रहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 15 =