Muzaffarnagar News- योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ-अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों सहित गुरुकुल के छात्रों ने किया योगाभ्यास
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवाहन पर सात दिनों तक मनाये जाने वाले घर घर आँगन योग कार्यक्रम का आयोजन शुकतीर्थ गंगा घाट पर किया गया। जिसमे खण्ड विकास अधिकारी सहित गणमान्य व्यक्तियों व गुरुकुल के छात्रों ने योग प्रशिक्षक द्वारा कराए गए योगाभ्यास में भाग लिया।इस दौरान योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शुकतीर्थ में स्थित गंगा घाट पर गुरुवार की प्रातः सात दिवसीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ ओम की ध्वनि के साथ किया गया।गुरुवार से बुधवार २१जून तक चलने वाले कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के योग का प्रशिक्षण दिया जायेगा। २१जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का समापन होगा। आज गुरुवार की सुबह आयोजित योग कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही मन स्वस्थ रहता है। और स्वस्थ मन मे ही स्वस्थ विचार उतपन्न होने हैं। निरोगी काया सबसे बड़ा वरदान है।
बदलते जीवन के परिवेश में योग को अपनाना अनिवार्य हो गया है। विश्व के लोग अनेक घातक बीमारियों से ग्रस्त हैं तथा स्वास्थ्य पर एक बड़ी राशि खर्च कर रहे हैं।वहीँ योग द्वारा प्राण घातक बीमारियों से भी बचा जा सकता है।स्वस्थ शरीर अधिक किर्याशील होता है।प्रतिदिन थोड़ा सा समय अपने स्वास्थ्य के लिये खर्च करें जिससे भविष्य में आपको बीमारी पर खर्च न करना पड़ेगा।
योग प्रशिक्षक सीमा एडवोकेट ने विभिन्न प्रकार के योग अभ्यास कराया जिनमे मुख्य रूप से भुजंग आसन,शलभ आसन,वक्रासन,प्राणांयाम,भामरी, अनुलोम,विलोम,कपालभाती तथा त्रिकोण आसन,पूर्णासन,कड़ी चक्रासन आदि का सुबह सवेरे अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजपाल सैनी,आयुर्वेदाचार्य डॉ.सतेन्द्र कुमार,आचार्य गिरीशचंद उप्रेती,आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री,राधा माता,कैप्टन सुधीश,शरद वत्स,मुकेश गौतम,आर्यमन शर्मा,मदनपाल,अखिल कुमार,कँवरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

