Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नन्ही प्रतिभाओं ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आदर्श खेल गांव, बहादुरपुर-खेड़ी विरान मुजफ्फरनगर में चल रहे वार्षिक खेल सप्ताह समारोह में ०५ नौनिहालों को चयनित किया गया, जिसमें कि विभिन्न खेलों में अपार क्षमता देखी गयी है। इस समापन समारोह के दौरान यह तय किया गया है कि इन नन्हें रत्नों को जिला स्तर पर तथा राज्य स्तर पर ले जाने के लिये खेल विभाग तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इण्डिया के साथ समन्वय बनाकर इन्हें खेल में आगे ले जाने का प्रयास किया जायेगा।

इस खेल सप्ताह समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ० विशाल तलवार (निदेशक, आई.एम.टी. गाजियाबाद), श्री सुनील राणा (अर्जुन अवॉर्डी, कुश्ती), श्री नवीन पुनियां (अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी) डॉ० राजेन्द्र (हेड एडमिन, आईएमटी) डॉ० कनिष्क पाण्डेय (हेड स्पोर्ट्स रिसर्च सेन्टर, आईएमटी, गाजियाबाद) श्री महेन्द्र सिंह (सचिव, एमडीए, आईएएस), डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ (संरक्षक, स्पोर्ट्स ए वे ऑफ लाईफ), श्री भगत (ग्राम प्रधान बहादुरपुर) श्री रामेश्वर (ग्राम प्रधान खेरी विरान) रहे।

ऐसे विकसित हो रहा आदर्ष खेल गांव

  • क से कबूतर की तर्ज पर क से कबड्डी भी सीख रहे हैं बच्चे।
  • शाल ४.०० बजे से ६.०० बजे तक नहीं चलेंगे कम्प्यूटर व टी.वी., हो सिर्फ खेल।
  • गांव में खुली स्पोर्ट्स आईटम शॉप।केवल स्पोर्ट्स चौनल देखने के लिये लगाया गया टी०वी०
  • गांव में नियुक्त किया गया खेल मोटिवेटर।
  • आंगन से लेकर खेल मैदान तक खेलने वालां को दिया जा रहा है मेडल।
  • ओलम्पिक खेलों के प्रमोशन एवं प्रशिक्षण पर है जोर।
  • इस आदर्श खेल गांव की सफलता को धीरे-धीरे देश के कई और गांवों तक दोहराने के होंगे प्रयास।

मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह ने इन बच्चों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि अगर वो खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लेते हैं तो न ही वो सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे अपितु उनका चिरत्र अच्छा बनेगा और वे देश के भविष्य के प्रबुद्ध नागरिक बनेंगे।

इस समापन समारोह में करीब २०० बच्चों के मेडल बांटे गये। साथ ही इस अवसर पर गांव में खेल उपकरण की एक दुकान का भी उद्घाटन किया गया ताकि ग्रामीण बच्चों को अगर खेल उपकरण की जरूरत हो तो वे इसे यहीं से सस्ती दरों पर खरीद सकें।

आईएमटी गाजियाबाद के स्पोर्ट्स रिसर्च सेन्टर हेड डॉ० कनिष्क पाण्डेय ने इन बच्चों को लगन से खेलने के लिए कहा तथा गांव में विकसित की गयी मूलभूत सुविधाओं का लाभ उठाने को कहा। साथ ही ग्रामीणों का आहवान किया कि विगत ०२ वर्षो के प्रयास से गांव में खेल का एक माहौल बना है और धीरे-धीरे उन्हें खुद आगे आकर इस मिशन को आगे बढ़ाना है।

आईएमटी गाजियाबाद, निदेशक, डॉ० विशाल तलवार ने कहा कि हमारी संस्था पिछले ०२ वर्षो में इस गांव में कई कार्य किये हैं और कई सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सोच रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =