Muzaffarnagar News:मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं बचाव से सम्बन्धित जन जागरुकता अभियान आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान-२०२३ में महिला सुरक्षा एवं बचाव से सम्बन्धित जन जागरुकता अभियान तथा डिजीटल वॉल पेन्टिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु वीमेन पावर लाइन-१०९० वाहन एलईडी वैन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।
सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा एवं बचाव से सम्बन्धित जन जागरुकता तथा वीमेन पावर वाइन-१०९० के व्यापक प्रचार प्रसार अभियान के अन्तर्गत आमजन में जागरुकता हेतु प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ०प्र० लखनऊ मुख्यालय द्वारा जन-जागरुकता सम्बन्धी विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक १६.०३.२०२३ से दिनांक १४.०४.२०२३ तक मिशन शक्ति अभियान में महिला सुरक्षा एवं बचाव से सम्बन्धित जन जागरुकता तथा वीमेन पावर वाइन-१०९० के डिलीटल वॉल पेन्टिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार अभियान हेतु एलईडी वैन द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा उक्त जन जागरुकता अभियान हेतु पुलिस लाइन से वीमेन पावर लाइन-१०९० वाहन एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त जागरुकता कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाना है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मुहम्मद नदीम, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमति रेनू सक्सेना सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चे व अध्यापकगण उपस्थित रहे।

