Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर श्री श्री गोलक धाम मंदिर में विधि विधान से पूजा

Muzaffarnagar श्री श्री गोलक धाम मंदिर में बिंदल परिवार, विजय वर्मा परिवार एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल ने ने संयुक्त रूप से भगवान कृष्ण के समक्ष बैठकर विधि विधान से पूजा की।

मंदिर समिति ने कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर कृष्ण भगवान जी के मंदिर को भव्य रुप से सजाया हुआ था और वहां सत्संग मंडल का भी आयोजन किया गया था श्रद्धालुओं ने बड़ी तादाद में भगवान कृष्ण जी के दर्शन किए और उसके पश्चात सभी ने सत्संग में जाकर नृत्य कर सत्संग का आनंद लिया।

श्री श्री गोलकधाम मंदिर हर साल बड़े ही उत्साह एवं जोर शोर से जन्माष्टमी के त्यौहार को अच्छे से मनाता है और शहर के कोने-कोने से लोग जन्माष्टमी के उत्सव पर गोलक धाम मंदिर में जाकर भगवान कृष्ण जी के दर्शन करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

पूजा में मयंक बिंदल, अंकुर बिंदल, सतीश सेठी, विजय वर्मा, विकास बिंदल, सचिन बिंदल, गोपाल, नंद गोपाल, संस्कार बिंदल, सीमा बिंदल, सानिया बिंदल, शिल्पी बिंदल, शवेता बिंदल, अरयाकी वर्मा , अशोक कंसल पूर्व विधायक, प्रेमी छाबड़ा, श्याम सिंह सैनी आदि लोग उपस्थित थे।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 353 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − six =