Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: एक मुश्त समाधान योजना ३१ दिसंबर २०२३ तक रहेगी लागू उपभोक्ता उठाएं लाभ

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar) नगर विद्युत वितरण मंडल प्रथम मुजफ्फरनगर के अधीक्षण अभियंता श्री एस के अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि एक मुश्त समाधान योजना ३१ दिसंबर २०२३ तक लागू रहेगी उपभोक्ताओं को चाहिए कि इसका अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं और समस्याओं का निस्तारण भी कराएं

अधीक्षण अभियंता नगर विद्युत वितरण प्रथम मुजफ्फरनगर के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के सभी सम्मानित नागरिकों एवम् विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में उशप्रश शासन द्वारा उत्तर प्रदेश में एक मुश्त समाधान योजना लागू है जिसके मुख्य बिन्दु निम्नवत् है

१. एक मुश्त समाधान योजना ३१ दिसम्बर २०२३ को समाप्त हो जाएगी और इसका आगे विस्तार नहीं होगा।
२. चोरी और आर. सी. के मामलों में अंतिम चरण में अभी भी ५० प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
३. किसानों के नलकूप के विद्युत बिल में ३१ मार्च २०२३ तक के बिलों में ब्याज माफी की सुविधा एक मुश्त समाधान योजना के अन्तर्गत लाभ दिया जा रहा है।
४. अप्रैल २०२३ के बाद किसी भी किसान से उनके निजी नलकूप का विद्युत बिल नहीं लिया जाएगा।
५. बिल रिवीजन के जो मामले हैं उनका भी सुधार करते हुए एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा रहा है।
६. ३१ दिसम्बर २०२३ को ओ.टी.एस. योजना समाप्त हो जाएगी, उसके उपरान्त जो पुरानी पद्धति थी. उसके अनुसार विच्छेदन कर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।

अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि एक मुश्त समाधान योजना के अवसर का पूर्ण लाभ उठाये। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि एक मुफ्त समाधान योजना का लाभ अवश्य उठाएं और कठिनाइयों से छुटकारा पाएं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 14 =