Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

यातायात जागरूकता माह का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में यातायात कार्यालय के सभागार में यातायात जागरूकता माह २०१९ को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने फीता काटकर एव दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमे जीवन में यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए ताकि हमारा जीवन सुरक्षित रह सके।दुपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए।

इससे पूर्व जैन कन्या इंटर कालेज नई मण्डी एव एस डी कन्या इंटर कालेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर की छात्राओं ने यातायात के नियमो के पालन से सम्बंधित नाटक व गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर बोलते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात बी बी चौरसिया ने यातायात के नियमो से प्रेरित एक कहानी सुनाकर उपस्थित बच्चों एवं लोगो को यातायात नियमों का पालन करने का आहवान किया। इस अवसर पर यातायात प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने यातायात जागरूकता माह के आयोजन को लेकर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि यातयात जागरूकता माह सन १९८९ से आयोजित किया जा रहा है। यह ३१वा यातायात जगरूकता माह है। कार्यक्रम के अंत मे यातायात जागरूकता को लेकर यातायात विभाग के द्वारा निकाले जाने वाले रैली को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं लेखक नादिर राणा ने किया। इस कार्यक्रम में एस पी यातायात बी बी चौरसिया, सी ओ मंडी हरीश भदौरिया, आर आई अब्दुल रईस खान,यातायात उपनिरीक्षक वीर अभिमन्यु,डाक्टर राजीव कुमार,नीरज बंसल,बबलू शर्मा,ब्रजमोहन वर्मा,मुकुल दुआ,राजीव कुमार वर्मा,बन्टी अग्रवाल, मिंटू कुमार,बाबर खान,एम ए तोमर,व एस डी कन्या इंटर कालेज एवं जैन कन्या इंटर कालेज की छात्राएं एवं शिक्षिकाएं,एन सी सी कैडेट,स्कॉउट के वालंटियर,आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk