Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar व्यापारी सुरक्षा फोरम ने नये पदाधिकारियों का किया चयन्

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) व्यापारी सुरक्षा फोरम की एक आवश्यक बैठक कैम्प कार्यालय भरतिया कालौनी में सम्पन्न हुई, जिसमें बजट पर चर्चा, आयकर प्राविधानों के साथ ही नगर की विभिन्न इकाइयों के अध्यक्षों का चयन किया गया।

बैठक का संचालन महामंत्री राजकुमार रहेजा ने किया। बैठक में हर्षित गर्ग एडवोकेट ने व्यापारियों को नये बजट के बारे में बताया और कहा कि आय सीमा में छूट बढ़ाना सभी वर्गो के हित में हैं। जिलाध्यक्ष विश्वदीप गोयल ‘बिट्टू’ ने कहा कि सर्व सम्मति से नावल्टी चौक व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष विकास कुमार, ए टू जेड़ रोड़ के अध्यक्ष राजीव गर्ग, अल्मासपुर चौक के अध्यक्ष पुलकित को बनाया गया हैं।

ये लोग शीघ्र ही अपनी अपनी कार्य कारिणी का गठन करेंगे। विश्व दीप गोयल ने सभी सदस्यों के आई कार्ड बनाने, नव संवस्तर पर फ्लैक्स बनवाने तथा समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों से वार्ता करने का प्रस्ताव रखा जिसे सबने स्वीकार किया।

महामंत्री राजकुमार रहेजा ने संगठन से जुड़ने वाले नये सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक में पूर्व सभासद राहुल पंवार, वेद प्रकाश शर्मा, राजीव गर्ग, मनोज गुप्ता (क्राकरी वाले) डा0 नितिन जैन, सागर अरोरा, प्रवीन पंचमुखी, डा0 एस0 के0 अग्रवाल, रितिक प्रजापति आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =