Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar-सामूहिक राष्ट्रगान हुआ आयेजित, पेश की मिशाल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में लगातार साम्प्रदायिक सौहार्द व आपसी भाईचारा कायम करने में जुटे प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के नेतृत्व में सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन नूर वाली मस्जिद, निकट कादिर राणा की कोठी, खादरवाला में किया गया है। इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देने वाली तिरंगा यात्रा भी स्कूली बच्चों ने निकाली।

सामूहिक राष्ट्रगान देश की सलामती व आपसी भाईचारा कायम करने के लिए भी दुआ की गई। सामूहिक राष्ट्रगान के दौरान चिल्ड्रेन हैप्पी होम इंटर कालेज, अंबा विहार के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा भी निकाली। सामूहिक राष्ट्रगान के मौके पर उमडी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि पिछले लगभग दो साल से समाजसेवी टीम शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन कर रही है।

इस बार सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र खालापार में किया गया है, जिससे समाज के हर तबके को साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह बहुत खुशी की बात है कि देश की आन,बान,शान तिरंगा के सम्मान में स्कूली बच्चों ने यह यात्रा निकाली है

सामूहिक राष्ट्रगान के आयोजन में चार चांद लगा दिए हैं। सभी धर्मों के लोगो को जोड़ने के लिए ही सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मेरठ प्रांत संयोजक फैजुर रहमान, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी, सभासद राहत फरीदी, डॉ. नसीम किशनपुर, गुलफ्शा किशनपुर, फैजू रहमान, योगेंद्र कुमार मुन्ना, नितिन कुमार, अब्दुल मुसाबिर त्यागी, हाजी जहीर अरशद, सय्यद साद रिजवी, मौलाना तस्लीम, नाजिया अंसारी, तरन्नुम जहां, अरशी खान, तरन्नुम खान आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =