Muzaffarnagar पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हैं- नलकूपों से सामान चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एसएसपी विनीत जायसवाल के कुशलमार्ग निर्देशन में शाहपुर थानाप्रभारी कर्मवीर सिंह व उनकी टीम के जांबाज चौकी इंचार्ज मीरापुर बाईपास मोहित तेवतिया चोरों व अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया हुआ है।शाहपुर थानाप्रभारी कर्मवीर सिंह के शानदार नेतृत्व में मीरापुर बाईपास चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया ने हमेशा कुछ ना कुछ बेहतर करते हुए आपराधिक हुई घटनाओं को जल्द से जल्द खुलासा करके घटनाओ को अंजाम देने वाले शातिर चोर बदमाशों को उनके अंजाम तक पहुँचा कर आमजन मानस को अपनी बेहतरीन पुलिसिंग का नमूना पेश कर दिखाया
जन जन को यह अहसास दिलाया कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हैं आप निश्चित रहें कोई भी चोर लुटेरा बदमाश अपराध करेंगा तो उसको उसकी करनी का फल यही मिलेगा।आज भी शाहपुर थानाप्रभारी कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में मुठभेड़ के दौरान नलकूपों से सामान चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नाजायज असलाह व टयूवैल तोड़ने के उपकरण व सामान भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।
शाहपुर क्षेत्र की मीरापुर बाईपास चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया व पुलिस टीम ने देर रात्रि में नलकूपों से स्टार्टर , कट आउट और केबिल से चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान मीरापुर के जंगलों से मध्य रात्रि के समय गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है तथा वही एक बदमाश ईख का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा।जिसकी गिरफ्तारी हेतु दबिशें दी जा रही है।
गिरफ्तारी अभियुक्तों के कब्जे से नाजायज असलाह कारतूस, चाकू, नलकूप काटने के उपकरण व नलकूपों से चोरी किए गए स्टार्टर , कट आउट और केबिल आदि सामान भी बरामद किया हैं।मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त अमित पूर्व में चोरी सहित अन्य वारदातों मे मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर , नईमण्डी के अतिरिक्त सहवर्ती जनपदो से भी जेल जा चुका है। पकड़े गये शातिर अभियुक्तो के खिलाफ पूर्व में भी करीब एक दर्जन व दूसरे अभियुक्त के खिलाफ आधा दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज है जो शातिर किस्म के अपराधी हैं।
पकड़े गये अभियुक्तो के नाम अमित पुत्र कर्मवीर निवासी ग्राम जडौदा थाना मन्सूरपुर जिला मु०नगर व आशु पुत्र प्रेमसिह निवासी ग्राम जडौदा थाना मन्सूरपुर जिला मु०नगर हैं।पकड़े गये अभियुक्तो के कब्जे से शाहपुर पुलिस ने एक तमंचा ३१५ बोर व ०१ जिन्दा व १ खोखा कारतूस व एक अदद चाकू नाजायज व नलकूप काटने के उपकरण (एक हथौडा , एक छेनी , एक आरी का ब्लैड , एक पैचकस , एक प्लास, एक तार काटने वाला कटर , एक टी नुमा स्टील सरिया व लोहे की एक सरिया) व टयूवबेल से चोरी से किये गये कैविल , स्टार्टर का सामान व कटआऊट की किलपे आदि सामान भी बरामद किया हैं।मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्तो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया हैं।

