Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 भूपेन्द्र शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त प्रवेज उर्फ फैजान पुत्र फैययाज निवासी मदरसे के पास शाहबुद्ीन पुर रोड मौहल्ला रामपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को मौहल्ला रामपुरी से गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना छपार पर उ0नि0 शौकीन खॉ द्वारावांछित अभियुक्त सुनील प रामनरेश निवासी ग्राम दलेलगंज थाना समसाबाद जनपद फरूर्खाबाद को वैशाली ढाबे के सामने से गिरफ्तार किया गया।

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा वॉछित अभियुक्त अबदुल कादिर पुत्र ताहीर हसन निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को चौकी रूडकी चॅुगी के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 चोरी की मोटर साइकिल स्पेलेन्डर को बरामद किया गया।

इसके अलावा थाना जानसठ पर उ0नि0 सुनील शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त राजकमल पुत्र रोशनलाल निवासी ग्राम तिसंग थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को पंचवटी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना रतनपुरी पर उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त छोटन पुत्र मामराज निवासी ग्राम फुलत थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को बडसू रजवाहे से गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना तितावी पर उ0नि0 तारीक वसीम द्वारा वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र सेठपाल निवासी सैदपुरा खुर्द थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को बघरा बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया।

 थाना चरथावल पर उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त गुरूमीत उर्फ लाखन पुत्र साधूराम निवासी ग्राम महावलीपुर थाना चरथावल जनपद मु0नगर को हिन्डन नदी पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 720 नशे की गांलियां बरामद की गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20844 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 4 =