Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर पुलिस ने मास्क ना लगाने पर चालान काटे

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने मास्क का प्रयोग ना करने वालो के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई व्यक्तियो के मास्क ना लगाने पर चालान काटे। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा मास्क का प्रयोग ना करने वालो के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत कई स्थानो पर चैकिंग चलाते हुए बिना मास्क लगाए बाजार मे घूम रहे व्यक्तियो के चालान काटे।

पुलिस ने इस दौरान कई लोगो को जमकर हडकाया। इसी संदर्भ मे थाना सिविल लाईन पुलिस ने महावीर चौक व अंसारी रोड पर चैकिंग के दौरान बिना मास्क लगाए जा रहे वाहन चालको को रोककर उनका चालान काटा तथा कई को सख्त हिदायत देकर छोडा गया।

शहर कोतवाल अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे पुलिस ने शिव चौक,शामली बस स्टैण्ड, अस्पताल चौराहा आदि कई स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया।

नई मन्डी कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने भोपा बस स्टैण्ड, द्वारकापुरी मोड आदि कई स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से बिना मास्क लगाए बाजार मे घूमने वालो मे हडकम्प मचा रहा।

थाना तितावी मे तैना सब इंस्पैक्टर तारीक वसीम ने बिना मास्क वाले लोगो के चालान काटे। शाहपुर इंस्पैक्टर संजीव कुमार की मौजूदगी मे पुलिस ने मास्क ना लगाने वालो के खिलाफ अभियान चलाया।

भोपा थाना प्रभारी सूबे सिह की मौजूदगी मे पुलिस ने मोरना चौकी के समीप मास्क का प्रयोग ना करने वालो की जमकर क्लास लगाई। पुलिस ने इस दौरान कई लोगो के चालान भी काटे।

मंसूरपुर थाना प्रभारी के.पी.सिह के निर्देशन मे पुलिस ने पुरबालियान रोड तथा मिल मन्सूरपुर बाजार के समीप बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियो के चालान काटे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20818 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 17 =