मुजफ्फरनगर पुलिस टीम ने शराब माफियाओं के लिए ढक्कन बनाने वाली फैक्ट्री सीज की
मुजफ्फरनगर/दिल्ली। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अर्न्तगत मुजफ्फरनगर पुलिस टीम ने ने दिल्ली पहुंच कर शराब माफियाओं के लिए ढक्कन बनाने वाली फैक्ट्री सीज की।
मुजफ्फरनगर SSP अभिषेक यादव के जीरो ड्रग्स अभियान का एक्शन,
पुलिस ने रैपर, ढक्कन, बोतल बनाने वाली फैक्ट्री की सीज,मुजफ्फरनगर पुलिस का मेरठ के बाद दिल्ली में एक्शन,@muzafarnagarpol ने फैक्ट्री से 8 लाख के रैपर, ढक्कन, बोतल की थी बरामद, pic.twitter.com/MwJaMFNeDv— News & Features Network (@mzn_news) March 4, 2021
उल्लेखनीय है कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान को जनपद मे अच्छी-खासी सफलता मिल चुकी है।
इसी संदर्भ मे थाना सिविल लाईन पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा विगत दिनो अर्न्तराज्यीय-यू.पी.,उत्तराखण्ड,राजस्थान,दिल्ली आदि स्तर पर अवैध शराब का कारोबार करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्तो को 8 लाख 50 हजार ढक्कन व 02 लाख 60 हजार रैपर व ढक्कन बनाने की अवैध फैक्ट्री व मशीनो का खुलासा किया था।
एसएसपी अभिषेक यादव ने इस सम्बन्ध मे विगत 25 फरवरी 2021 को पुलिस लाइन सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान इस सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी थी।
पुलिस ने उक्त मामले मे आरोपी शराब माफिया चमल को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस सदर्भ मे दिल्ली स्थित श्राब की बोतलों के ढक्कन तैयार करने वाली फैक्ट्री को सीज कर दिया। बताया जाता है कि फैक्ट्री मालिक सुरेश अभी फरार चल रहा है।

