Muzaffarnagar: प्रदीप उर्फ संदीप की हत्या का खुलासा- मां बेटे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिसलाइन स्थित सभागार में आयोजित आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश व मुकदमेबाजी को लेकर प्रदीप उर्फ संदीप त्यागी की हत्या हुई थी। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का खुलासा कर २ हत्याभियुक्त गिरफ्तार किया जिनकी निशादेही से आलाकत्ल बलकटी बरामद किया।
पुरानी रंजिश व मुकदमेबाजी को लेकर मृतक के चचेरे भाई ने दिया था घटना को अंजाम। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा ग्राम सोहजनी तगान में हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए २ हत्याभियुक्तों को ग्राम सोहजनी तगान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशादेही से आलाक्तल ०१ बलकटी को बरामद किया गया।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि १३/१४ जून की रात्रि को थाना मंसूरपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सोहजनी तगान निवासी प्रदीप उर्फ संदीप त्यागी पुत्र गुरुदत्त की अज्ञात बदमाशों द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी। घटना के सम्बन्ध में मृतक की पत्नी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु ०३ टीमों का गठन किया गया ।
दौराने जाँच/विवेचना उक्त घटना मे मृतक के चचेरा भाई निकुन्ज उर्फ मनोहर पुत्र देवदत्त नि० ग्राम सोहजनी तगान थाना मंसूरपुर व अभि० निकुन्ज की माता श्रीमति इन्दु त्यागी पत्नी देवदत्त निवासी उपरोक्त के नाम प्रकाश मे आये थे। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्त निकुंज त्यागी उर्फ मनोहर के माता-पिता के साथ मृतक व उसके परिवार के सदस्यों द्वारा पूर्व मे घर में घुसकर मारपीट की गयी थी। अभियुक्त निकुन्ज तभी से अपने पिता व माता के साथ हुई उक्त घटनाओं मे मृतक संदीप उर्फ प्रदीप को ही मुख्य कारण मानता आ रहा था ।
उपरोक्त घटना का बदला लेने के लिए अभियुक्त निकुंज द्वारा १३ जून की रात्रि को नशे की हालत में मृतक संदीप उर्फ प्रदीप के घेर मे घुसकर की बलकटी से संदीप उर्फ प्रदीप उपरोक्त के गला एवं शरीर पर कई वार करके हत्या कर दी थी तथा अभियुक्त निकुंज की माता द्वारा सबूत छिपाने के उद्देश्य से आलाकत्ल बलकटी को तालाब में फेंक दिया गया था जिसे अभियुक्तगण की निशादेही से बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण निकुन्ज उर्फ मनोहर पुत्र देवदत्त नि० ग्राम सोहजनी तगान थाना मंसूरपुर, इन्दु पत्नी देवदत्त नि० ग्राम सोहजनी तगान थाना मंसूरपुर है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी, व.उ.नि. नवीन भाटी, उ.नि.विजय शर्मा, तेजतर्रार सब इंस्पैक्टर धर्मवीर कर्दम, का. दीपक कुमार, प्रताप, कैलाश, विनय, नीशू शामिल रहे।

