Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: पुरकाजी एसओ का निलंबन हो नही तो पिछड़ा गांवों में भाजपा के खिलाफ लगेंगे पोस्टर

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar: भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह पाल ने बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी के आत्मिक निधन पर दुख जताते हुए मोर्चा ने प्रस्तावित 23 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय पर पुरकाजी पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है अब मोर्चा द्वारा 24 अगस्त को धरना प्रदर्शन निर्धारित कर दिया गया है

उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को भारतीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति मांडला गांव में दलित समाज के लोगों में हुए आपसी विवाद के फैसले के बाद पुरकाजी थाने में पहुंचे थे उन्होंने थानाध्यक्ष एचएन सिंह से फैसले के बाद दोनों पक्षों को परेशान ना करने की बात कही लेकिन थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने उन्हें दरोगा की बात मानने को।

कहा कि दरोगा को 20000 दिलवा दो जिस पर मोर्चा अध्यक्ष भड़क गए वहीं पुलिस ने तानाशाही दिखाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया जिसका विरोध करने पर थानेदार ने दलितों पिछड़ों पर अभद्र टिप्पणी कर मोर्चा अध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर गॉड से छुरे वाली राइफल लेकर थानेदार ने उन पर तान दी थी जिसको लेकर मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा थाने में पहुंचने की सूचना पर थाने में हड़कंप मच गया था

वही थानेदार ने उन पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया था जिसको लेकर मोर्चा कार्यकर्ताओं में भारी रोष है वहीं उन्होंने बताया है कि जो धरना प्रदर्शन पुरकाजी पुलिस के खिलाफ 23 अगस्त प्रस्तावित था वह इस्थगित कर दिया गया है

अब 24 अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय पर निर्धारित कर दिया गया है उन्होंने बताया कि यह सब भाजपा सरकार के इशारे पर हो रहा है और भाजपा सरकार मोर्चा अध्यक्ष की हत्या की शादिश रच रही है

और उच्च वर्ग के अधिकारियों को पिछड़े समाज के नेताओं का मनोबल तोड़ने के लिए सरकार ने इशारा कर रखा है. उन्होंने कहा है कि तुरंत पुरकाजी थाना अध्यक्ष एचएन सिंह को सस्पेंड किया जाए नहीं तो अति पिछड़ा वर्ग बाहुल्य गांव में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चे द्वारा जगह-जगह पोस्टर लगवाए जाएंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =