Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: शिफा नर्सिंग होम एवं अपना नर्सिंग होम के पंजीकरण निरस्त किए गए

Muzaffarnagar मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर नगर क्षेत्र के दो नर्सिंग होम के आज पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं उन्होंने बताया कि अपना नर्सिंग होम बझेडी रोड तथा शिफा नर्सिंग होम बकरा मार्केट दोनों का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जहां पर उन्होंने पाया कि दोनों नर्सिंग होम में निरीक्षण के दौरान पंजीकृत चिकित्सक अनुपस्थित मिले जिस वजह से तत्काल दोनों नर्सिंग होम का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया।

जिन चिकित्सालय पर पंजीकृत चिकित्सक नहीं मिलेंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी- *मुख्य चिकित्सा अधिकारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में यदि कोई भी हॉस्पिटल पंजीकृत चिकित्सक के बिना चलते हुए मिलता है तो ऐसे हॉस्पिटल के पंजीकरण को तुरंत निरस्त किया जाएगा तथा उनके विरूद्ध विधिक अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि की सभी अपना चिकित्सकीय उपचार एवं परामर्श सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों या पंजीकृत चिकित्सकों व पंजीकृत चिकित्सालय से ही कराएं तथा झोलाछाप से सावधान रहें।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

One thought on “Muzaffarnagar: शिफा नर्सिंग होम एवं अपना नर्सिंग होम के पंजीकरण निरस्त किए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =